मनोरंजन

Bigg Boss 19 Update: Captaincy टास्क में Amaal और Kunickaa के बवाल से टास्क रद्द, अब सलमान लेंगे क्लास

Bigg Boss 19 Update: सलमान खान होस्टेड ‘बिग बॉस 19’ के शुक्रवार के एपिसोड ने दर्शकों को एक्शन और ड्रामे से भरपूर मनोरंजन दिया. इस एपिसोड में सबसे ज्यादा ध्यान कप्तन्सी टास्क पर गया, जो कि अचानक विवाद का केंद्र बन गया. टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आयोजकों को इसे रद्द करना पड़ा.

किस वजह से हुआ झगड़ा?

दरअसल, इस विवाद में कुनिका सदानंद और अशनूर कौर ने भी हाथ बढ़ाया और घटनाओं में आग में घी डालने का काम किया. अमाल ने तुरंत यह समझ लिया कि कुनिका झगड़े को और बढ़ावा दे रही हैं. बाद में जब अमाल और कुनिका आमने-सामने आए तो बातचीत इतनी गरम हो गई कि दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों को घसीटना शुरू कर दिया.

कुनिका ने बहस के दौरान कहा, “आपको दो पैसे की इज्जत नहीं देते कि आप सिर पर चढ़ जाते हो.” अमाल ने इसका जवाब दिया और कहा, “पहले अपनी फैमिली को संभाल लो.” इस पर कुनिका ने पलटवार किया, “तू अपने परिवार को देख, तेरे घर में क्या चल रहा है?” इस बहस में कुनिका भावुक भी हो गईं और अपने परिवार की तारीफ करते हुए अमाल की आलोचना की. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका परिवार आज भी एक साथ है, जबकि अमाल के परिवार में ऐसा नहीं है.

ये भी पढ़ें- सिंगर जुबीन गर्ग की मौत पर इस देश ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

सलमान खान के सामने उठेगा मुद्दा

इस झगड़े का मामला निश्चित रूप से वीकेंड के वार पर सलमान खान के सामने उठेगा. यह देखने लायक होगा कि क्या वास्तव में अमाल ने वह बात कही थी, जिससे इतना बड़ा विवाद पैदा हुआ और टास्क को रद्द करना पड़ा.

वहीं बीते शुक्रवार को न केवल घरवालों को सलमान से डांट पड़ी, बल्कि इस हफ्ते की कप्तान फरहाना भट को घर का संचालक भी बना दिया गया. अब घर के अंदर तनाव और बढ़ गया है और दर्शकों की निगाहें इस हफ्ते के वीकेंड वार पर टिकी रहेंगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago