देश

मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत, सरकार ने इस कंपनी की 19 दवाओं पर लगाई रोक

मध्यप्रदेश और राजस्थान में हाल ही में कफ सिरप पीने से 12 बच्चों की मौत हुई. इनमें अधिकांश बच्चे मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के थे. बच्चों की मौत की वजह कफ सिरप को बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे देश में कफ सिरप को लेकर डर का माहौल बन गया.

राजस्थान सरकार की सख्त कार्रवाई

राजस्थान सरकार ने जयपुर स्थित केसन्स फार्मा की सभी 19 दवाओं के वितरण और उत्पादन पर रोक लगा दी है. स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने घटिया दवाओं और बच्चों की मौत के मामलों की जांच के आदेश दिए हैं. राज्य के ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है. मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने ColdRif कफ सिरप की बिक्री पर रोक लगाई है. इसके अलावा, इस कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली अन्य दवाओं पर भी रोक लगा दी गई है.

प्रोडक्शन और वितरण पर रोक

राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक महीने में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में 9 और राजस्थान के जयपुर में 3 बच्चों की मौत कफ सिरप के कारण हुई. जांच में यह सामने आया कि दवाओं की गुणवत्ता खराब थी. विभाग ने रोक लगाकर उत्पादन और वितरण दोनों पर पाबंदी लगा दी है.

ये भी पढ़ें: खौफ का कफ सिरप! मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में इतने बच्चों की मौत, राजस्थान में भी गई मासूमों की जान

बच्चों के लिए जारी एडवाइजरी

सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. इसमें कहा गया है कि डेक्स्ट्रोमेथोर्फन वाली दवा 4 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए। यह दवा केवल 5 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए सुरक्षित है. जयपुर की केसन्स फार्मा द्वारा बनाई गई दवाओं के 10,119 सैंपल जांचे गए. इनमें से 42 नमूने घटिया पाए गए. इसके बाद विभाग ने इस कंपनी की सभी 19 प्रकार की दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

6 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

7 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

7 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

8 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

8 hours ago