आम्रपाली ने निरहुआ संग अफेयर पर किया खुलासा
Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में इन दिनों हर दिन नए खुलासे और गॉसिप्स सुनने को मिल रहे हैं. शो के अंदर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई. घर के अंदर आम्रपाली ने अपनी और दिनेश लाल यादव यानी ‘निरहुआ’ के रिश्ते को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर खुलकर बात की.
घर के अंदर बातचीत के दौरान माही ने आम्रपाली से उनकी लव लाइफ को लेकर कई सवाल किए. माही ने जब उनसे पूछा कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है, तो आम्रपाली ने साफ शब्दों में कहा कि वह पिछले कई सालों से पूरी तरह सिंगल हैं. इसके बाद जब माही ने उनकी फिटनेस और वजन को लेकर थोड़ा मजाक किया, तो आम्रपाली ने भी बेहद बिंदास अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि किसी का बॉयफ्रेंड न होने की वजह उसका मोटापा नहीं होता, क्योंकि बहुत से लोगों को कर्वी और हेल्दी लुक भी पसंद आता है.
बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई. माही ने जब यह जानने की कोशिश की कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई भी सिंगल मर्द नहीं बचा है, तो आम्रपाली ने पवन सिंह का नाम लेते हुए बताया कि उनका हाल ही में तलाक हो रहा है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनके और पवन सिंह के बीच कभी कुछ नहीं हो सकता.
जब चर्चा दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर आई, तो माही ने बताया कि उन्होंने एक बार बांद्रा में निरहुआ को उनके बच्चों के साथ देखा था. इस पर आम्रपाली ने निरहुआ की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोले. उन्होंने बताया कि निरहुआ की शादी उनसे अभिनेता बनने से पहले ही हो चुकी थी और उनकी पत्नी एक हाउसवाइफ हैं, जिनकी शादी परिवार की मर्जी यानी अरेंज मैरिज से हुई थी. जब माही ने पूछा कि क्या निरहुआ की कभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं रही होगी, तो आम्रपाली ने हंसते हुए कहा कि पास्ट में गर्लफ्रेंड्स तो रही ही होंगी.
बाद में माही ने कैमरे के सामने यह स्वीकार भी किया कि वह आम्रपाली से जानबूझकर और इनडायरेक्ट तरीके से इसी मुद्दे पर बात करना चाहती थीं ताकि वह उनके और निरहुआ के रिश्तों के चर्चों पर एक्ट्रेस का रिएक्शन जान सकें.
ये भी पढ़ें- राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज
आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ का नाम पिछले कई सालों से एक-दूसरे के साथ जोड़ा जाता रहा है. दोनों ने साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से एक साथ अपने सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद से ही इस जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है.
हालांकि दोनों ने हमेशा एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताया है. इससे पहले साल 2025 में भी अपनी बहन के पॉडकास्ट पर आम्रपाली इस बात से तंग आ चुकी थीं. उन्होंने तब हाथ जोड़कर लोगों से अपील की थी कि निरहुआ एक शादीशुदा और परिवार वाले इंसान हैं, इसलिए उन्हें टॉर्चर करना बंद किया जाए और दोनों की शादी को लेकर झूठी बातें न फैलाई जाएं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Rahul Gandhi News: SIR के खिलाफ राहुल गांधी और INDIA गठबंधन की याचिका सुप्रीम कोर्ट…
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल एक बार फिर साथ आ गए हैं.…
INDIA Bloc: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक अपने विरोध को व्यापक…
India GDP Growth Forecast 2026: IMF ने 2026 और 2027 के लिए भारत की GDP…
Panama Earthquake: मध्य अमेरिकी देश पनामा में दो शक्तिशाली भूकंप के तीन दिन बाद मंगलवार…
दिल्ली में 13 अक्टूबर 2026 को होटल ताज पैलेस में Bloomberg New Economy Forum के…