मनोरंजन

Bigg Boss 20 के प्रीमियर में होगा कुछ खास, भाईजान फैंस को देंगे एक बड़ा सरप्राइज; जानें कब और कहां देखें शो

Bigg Boss 20: टीवी इंडस्ट्री का सबसे पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर छोट पर्दे पर लौटने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जिस दिन से शो की प्रीमियर डेट सामने आई थी तभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ी हुई है. Bigg Boss 20 कल से यानी 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और बता दें कि इस बार का सीजन दर्शकों के लिए कई मायनों में बेहद खास होने वाला है क्योंकि खुद शो के होस्ट सलमान खान फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में हैं.

भाईजान देंगे फैंस को सरप्राइज

सामने आई एक जानकारी के मुताबिक Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर इस बार बेहद शानदार होने वाला है. शो के होस्ट यानी सलमान खान इस बार अपने फैंस और दर्शकों के लिए एक स्पेशल परफॉर्मेंस लेकर आने वाले हैं. इस धमाकेदार परफॉर्मेंस में भाईजान अपने 20 आइकॉनिक गानों पर 20 यादगार डांस स्टेप्स करते नजर आएंगे. सलमान खान के पुराने और सुपरहिट गानों की यह झलक उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी. प्रीमियर की इस शाम को और भी ज्यादा एंटरटेनिंग बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

कब और कहां देख सकेंगे Bigg Boss 20?

अगर आप भी इस धमाकेदार शो को देखने के लिए बेताब हैं, तो आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को होने जा रहा है. आप इसे रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और रात 10:30 बजे कलर्स चैनल पर देख सकेंगे. शो के इस नए सीजन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है.

ये सभी कंटेस्टेंट्स हो सकते हैं शामिल

शो के प्रीमियर से पहले ही घर के अंदर जाने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने लगे हैं. इस बार की लिस्ट में टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.

अमन गांधी: लोकप्रिय हिंदी टीवी शोज में काम कर चुके अभिनेता.

ईशा रिक्खी: पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल, जो ‘जट्ट यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

मैरी कॉम: भारत की छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन और 2012 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता.

आम्रपाली दुबे: भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री, जो ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध हैं.

कुशाल तंवर उर्फ गल्लू: सोशल मीडिया पर्सनालिटी और डिजिटल क्रिएटर.

खुशी दुबे: टीवी अभिनेत्री जो ‘आशिकाना’ और ‘शरारत’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं.

काजी तौकीर: संगीत आधारित रियलिटी शो से लोकप्रियता हासिल करने वाले गायक.

कनिका मान: ‘गुड़्डन तुमसे ना हो पाएगा’ फेम लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री.

अर्शफा खान: बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री और डिजिटल क्रिएटर.

युंग डीएसए उर्फ येडा युंग: रैपर और डिजिटल क्रिएटर.

उदिति सिंह: मॉडल और अभिनेत्री.

शौक चक्रवर्ती: रिया चक्रवर्ती के भाई, जिनका नाम इस सीजन से जुड़ा है.

माही विज: ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे शोज की मशहूर अभिनेत्री.

गीता बसरा: बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी.

रोहेद खान: मॉडल और अभिनेता.

रिया अहीर: विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन से जुड़े वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आईं सोशल मीडिया शख्सियत.

लव गिल: पंजाबी अभिनेता और मॉडल.

ऋति तिवारी: टेलीविजन पर्सनालिटी.

नितिश राजपूत: सोशल, ऐतिहासिक और समसामयिक विषयों पर वीडियो बनाने वाले लोकप्रिय यूट्यूबर.

आसिफ खान: ‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी सीरीज में अपनी बेहतरीन अदायगी से पहचान बनाने वाले अभिनेता.

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ले सकती हैं बिग बॉस के घर में एंट्री, इन सितारों के नाम पर भी चर्चा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

20 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

30 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago