गल्लू संग विवाद के बाद नकुल ढुल का रिएक्शन
Bigg Boss 20 के घर का मिजाज कब बदल जाए यह कोई नहीं जानता. सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है. शो में दूसरे वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारने वाले मशहूर इनफ्लुएंसर नकुल ढुल जिन्हें इंटरनेट की दुनिया में ‘मीठू डॉन’ के नाम से जाना जाता है महज दो दिन के भीतर ही घर से बाहर कर दिए गए.
फरीदाबाद के रहने वाले और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले नकुल ढुल जब एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ शो में आए थे, तो फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन घर के अंदर उनका मुकाबला सोशल मीडिया क्रिएटर कुशल तंवर यानी गल्लू से हो गया. बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच तीखी झड़प के बाद हाथापाई तक नौबत आ गई, जो शो के नियमों के सरासर खिलाफ है.
इस घटना के बाद कुशल तंवर की टीम ने सोशल मीडिया पर कड़ा मोर्चा खोल दिया. कुशल के करीबियों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे लोगों को शो में आने की अनुमति ही क्यों दी जाती है? उनकी टीम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नकुल पूरी प्लानिंग के साथ घर में घुसे थे ताकि किसी से पंगा लेकर तुरंत फुटेज बटोरी जा सके. टीम का साफ कहना था कि बिग बॉस कोई अखाड़ा नहीं है जहां कोई किसी को धमकाए या शारीरिक हमला करे. लगातार बढ़ते दबाव के चलते मेकर्स को तुरंत कड़ा एक्शन लेना पड़ा और नकुल को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा.
फैंस के मन में यह सवाल जरूर था कि क्या नकुल शो में दोबारा लौटेंगे? लेकिन इन तमाम अफवाहों पर खुद नकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए विराम लगा दिया.
शो से बाहर आने के कुछ ही घंटों बाद नकुल ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा जो तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने अपनी स्टोरी में तंज कसते हुए लिखा, “अपने 2 दिन >>>> उनके 100 दिन.” इस एक ही लाइन से उन्होंने साफ कर दिया कि भले ही उनका सफर बहुत छोटा रहा हो, लेकिन उनके दो दिन का जलवा बाकी घरवालों के पूरे 100 दिन के गेम पर भारी पड़ गया है. भले ही नकुल का बिग बॉस का सफर अचानक और विवादों के बीच खत्म हो गया हो, लेकिन इस पूरे ड्रामे ने इंटरनेट पर सनसनी जरूर फैला दी है।
ये भी पढ़ें- 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट के खिलाफ FIR, मां काली के वीडियो पर मचा बवाल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…
बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…
ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…