यूटिलिटी

बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई से लेकर कर्नाटक तक धड़ल्ले से दौड़ेंगी ये 11 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें टाइम-टेबल

Festival Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के पावन अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घर बिहार लौटने वाले लोगों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पर्व-त्योहारों के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए 11 नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया गया है.

ये स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे प्रमुख राज्यों को बिहार के मुजफ्फरपुर, सहरसा, समस्तीपुर और जयनगर जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी. अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक चलने वाली इन ट्रेनों के संचालन से प्रवासियों के लिए आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा और उन्हें कन्फर्म सीट पाने में काफी मदद मिलेगी.

दिवाली-छठ पर बिहार के लिए रेलवे की बड़ी सौगात

त्योहारों के मौसम में बिहार और उत्तर प्रदेश लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सैकड़ों स्पेशल ट्रेनों की श्रृंखला में 11 और विशेष ट्रेनों का ऐलान किया है. इस कदम से पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली-एनसीआर में रह रहे प्रवासी मजदूरों और पेशवेर लोगों को अपने घर पहुंचने में सुविधा होगी.

1. हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल (07315/07316)

कर्नाटक से बिहार के लिए चलने वाली यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन उपलब्ध होगी:

  • 07315 (हुब्बल्लि से मुजफ्फरपुर): 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार शाम 16:45 बजे रवाना होकर गुरुवार दोपहर 14:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
  • 07316 (मुजफ्फरपुर से हुब्बल्लि): 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार सुबह 08:40 बजे खुलकर रविवार सुबह 07:30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज: हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, भुसावल और पुणे.

2. यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल (06581/06582)

दक्षिण भारत से कोसी क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण ट्रेन है:

  • 06581 (यशवंतपुर से सहरसा): 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार सुबह 07:00 बजे रवाना होकर मंगलवार रात 20:20 बजे सहरसा पहुंचेगी.
  • 06582 (सहरसा से यशवंतपुर): 14 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2026 तक हर बुधवार सुबह 05:55 बजे खुलकर शुक्रवार शाम 16:00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज: मानसी, खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, DDU और नागपुर.

3. नागपुर-समस्तीपुर स्पेशल (01207/01208)

मध्य भारत से उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए यह सीधी सेवा प्रदान करेगी:

  • 01207 (नागपुर से समस्तीपुर): 21 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक हर बुधवार सुबह 10:40 बजे खुलकर गुरुवार रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी.
  • 01208 (समस्तीपुर से नागपुर): 23 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार सुबह 03:00 बजे खुलकर शनिवार सुबह 11:30 बजे नागपुर पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज: हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, कानपुर, भोपाल और इटारसी.

4. छेहरटा (अमृतसर)-मुजफ्फरपुर स्पेशल (04640/04639)

पंजाब से बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी मददगार साबित होगी:

  • 04640 (छेहरटा से मुजफ्फरपुर): 19 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक हर सोमवार सुबह 08:35 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 13:10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी.
  • 04639 (मुजफ्फरपुर से छेहरटा): 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर मंगलवार शाम 16:00 बजे खुलकर अगले दिन रात 21:30 बजे छेहरटा पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज: सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, गोरखपुर, मुरादाबाद और लुधियाना.

5. अमृतसर-जयनगर स्पेशल (04652/04651)

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा:

  • 04652 (अमृतसर से जयनगर): 16 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार, रविवार और बुधवार को सुबह 10:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 20:00 बजे जयनगर पहुंचेगी.
  • 04651 (जयनगर से अमृतसर): 18 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 04:15 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 15:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज: दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, बलिया, लखनऊ और दिल्ली.

6. नारंगी-गोरखपुर स्पेशल (05633/05634)

पूर्वत्तर राज्यों से बिहार और पूर्वी यूपी आने वाले प्रवासियों के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है:

  • 05633 (नारंगी से गोरखपुर): 16 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार रात 20:00 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 21:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
  • 05634 (गोरखपुर से नारंगी): 18 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक हर रविवार रात 01:10 बजे चलकर अगले दिन तड़के 03:00 बजे नारंगी पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज: गुवाहाटी, कामाख्या, कटिहार, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और छपरा.

08183/08184 टाटा-बक्सर स्पेशल ट्रेन

  • 08183 (टाटा-बक्सर)- 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को टाटा से रात 20:30 बजे खुलकर बुधवार सुबह 09:15 बजे बक्सर पहुंचेगी.
  • 08184 (बक्सर-टाटा)- 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर बुधवार को बक्सर से दोपहर 11:55 बजे खुलकर गुरुवार रात 00:35 बजे टाटा पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज- बोकारो, गोमो, कोडरमा, तिलैया, राजगीर, बिहारशरीफ, पटना.

04062/04061 आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल ट्रेन

  • 04062 (आनंद विहार-भागलपुर)- 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 13:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
  • 04061 (भागलपुर-आनंद विहार)- 11 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 16:30 बजे खुलकर अगले दिन रात 20:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज- किउल, नवादा, गया, डीडीयू, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी.

04312/04311 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन

  • 04312 (ऋषिकेश-कोलकाता)- 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक हर शुक्रवार को ऋषिकेश से रात 22:20 बजे खुलकर रविवार सुबह 08:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
  • 04311 (कोलकाता-ऋषिकेश)- 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक हर रविवार को कोलकाता से दोपहर 13:55 बजे खुलकर सोमवार रात 23:30 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी.
  • प्रमुख स्टॉपेज- मुरादाबाद, वाराणसी, डीडीयू, गया, धनबाद.

09073/09074 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

09073 (उधना-जयनगर)- 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को उधना से सुबह 09:50 बजे खुलकर मंगलवार सुबह 05:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.

  • 09074 (जयनगर-उधना)- 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को जयनगर से सुबह 09:00 बजे खुलकर गुरुवार सुबह 07:30 बजे उधना पहुंचेगी.
  • 09071/09072 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
    09071 (उधना-जयनगर)- 18 और 25 अक्टूबर (रविवार) को उधना से दोपहर 15:45 बजे खुलकर मंगलवार सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी.
  • 09072 (जयनगर-उधना)- 20 और 27 अक्टूबर (मंगलवार) को जयनगर से दोपहर 13:30 बजे खुलकर गुरुवार सुबह 08:30 बजे उधना पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें-Home Loan: बैंक ऑफ महाराष्ट्र या PNB, कहां मिल रहा सबसे सस्ता होम लोन? 50 लाख के लोन पर जानें EMI

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

18 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

30 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

34 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

2 hours ago