मनोरंजन

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

Bigg Boss 20: टीवी के सबसे विवादित और पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है. शो के होस्ट सलमान खान इस बार कंटेस्टेंट स्काउट ओपी (Scout OP) पर जमकर बरसते नजर आए. यह पूरा मामला साथी कंटेस्टेंट काजी तौकीर के साथ उनके खराब बर्ताव से जुड़ा हुआ है. पूरे हफ्ते बीमार रहने के बाद जब काजी के लिए खाना लाने की बात आई, तो स्काउट के रवैये ने हर किसी को हैरान कर दिया.

सलमान हुए नाराज

शो के सामने आए नए प्रोमो में सलमान खान स्काउट से तीखे सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि जब लव गिल, काजी के लिए खाना लेने अंदर जा रहे थे, तो उन्होंने बीच में दखल क्यों दिया? सलमान ने कड़े शब्दों में पूछा कि क्या स्काउट कैमरों के सामने यह दिखाना चाहते थे कि वह एक बीमार आदमी की मदद कर रहे हैं ताकि टीवी पर उनकी वाहवाही हो सके. हालांकि, स्काउट ने सफाई दी कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन सलमान उनकी इन बातों से बिल्कुल संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने स्काउट को जमकर लताड़ लगाई.

‘आपका तरीका घटिया और बेरहम’

सलमान खान ने स्काउट के व्यवहार की कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि बीमार साथी को खाना खिलाने का उनका तरीका बेहद घटिया और बेरहम था. अपनी बात को मजबूती से रखने के लिए सलमान ने एक बहुत बड़ी तुलना करते हुए कहा, ‘जेल में भी प्यार से मग में खाना देते हैं. रोटी देते हैं, थाली देते हैं. जेल में भी प्यार से ही खाना दिया जाता है.’ सलमान की इन खरी-खोटी बातों के बाद सेट पर माहौल काफी गंभीर हो गया.

जब सलमान इस पूरी घटना पर चर्चा कर रहे थे, तो बीमार काजी तौकीर काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. खुद को संभालते हुए उन्होंने सलमान से बात करने की इजाजत मांगी. इसी बीच, शो की एक अन्य कंटेस्टेंट माही विज भी बातचीत में शामिल हो गईं और रोते हुए बोलीं कि अगर इन लोगों का बस चले, तो वे उनके हाथ से खाना तक छीन लें.

गौरतलब है कि इससे पहले गौहर खान जैसी पूर्व विनर ने भी स्काउट के इस रवैये पर सवाल उठाए थे. बहरहाल, इस हफ्ते का यह एपिसोड दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

39 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago