मनोरंजन

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

सलमान खान का मशहूर रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ अपनी कंट्रोवर्सीज के लिए हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है. टीवी से लेकर बॉलीवुड और ग्लैमर जगत के बड़े-बड़े चेहरे इस शो का हिस्सा बनते रहे हैं. यहां कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाइयां और तकरार दर्शकों को हैरान कर देती हैं. कई बार घर में ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं. लेकिन क्या आपको याद है वो सीजन जब एक कंटेस्टेंट को गिरफ्तार करने के लिए खुद पुलिस सीधे बिग बॉस के घर के अंदर पहुंच गई थी?

जब लोनावला के सेट पर पहुंची पुलिस

हम बात कर रहे हैं साल 2013 में आए ‘बिग बॉस सीजन 7’ की. इस सीजन में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली अपने गुस्से और आक्रामक स्वभाव के चलते शुरू से ही चर्चा में थे. घर के अंदर उनका कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़ा हुआ, लेकिन बात तब हद से ज्यादा बिगड़ गई जब उनका विवाद मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात के साथ हुआ.

क्या था पूरा मामला

4 दिसंबर 2013 को शो के दौरान अरमान और सोफिया के बीच तीखी झड़प हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. सोफिया का आरोप था कि शो के दौरान अरमान ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की. इस घटना के बाद सोफिया ने बाहर आते ही मुंबई के सांता क्रूज पुलिस स्टेशन में अरमान के खिलाफ गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और मारपीट की आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी.

शिकायत दर्ज होते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और पुणे के लोनावला स्थित बिग बॉस के सेट पर पहुंच गई. पुलिस ने शो के बीच से ही अरमान कोहली को हिरासत में ले लिया, जिसने उस वक्त हर किसी को हैरान कर दिया था. बिग बॉस के इतिहास में यह पहला मौका था जब किसी कंटेस्टेंट को इस तरह सीधे सेट से पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी. एफआईआर दर्ज होने के बाद सोफिया ने सोशल मीडिया पर पुलिस की तारीफ करते हुए अपना पक्ष रखा था.

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20 में होने जा रहा है बड़ा धमाका, यह दो पॉपुलर चेहरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ले सकते हैं एंट्री!

तनीषा मुखर्जी के साथ रिश्ता और ‘ट्रॉमा बॉन्ड’

सीजन 7 सिर्फ अरमान और सोफिया के विवाद के लिए ही नहीं, बल्कि अरमान और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की नजदीकियों के लिए भी खूब चर्चा में रहा था. शो के दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा, लेकिन अरमान का गुस्सैल रवैया इस रिश्ते की नींव को मजबूत नहीं रख पाया. शो खत्म होने के कुछ ही महीनों बाद यानी 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया. बाद में एक इंटरव्यू में तनीषा ने इस रिश्ते को ‘ट्रॉमा बॉन्ड’ बताते हुए कहा था कि दोनों के स्वभाव में जमीन-आसमान का फर्क था.

कौन-कौन थे इस सीजन में खास चेहरे?

‘बिग बॉस 7’ का सफर काफी धमाकेदार रहा था. इस सीजन में गौहर खान, तनीषा मुखर्जी, अरमान कोहली, एंडी कुमार, कुशल टंडन, एली अवराम, प्रत्युषा बनर्जी, संग्राम सिंह, काम्या पंजाबी और एजाज खान जैसे तमाम सितारे नजर आए थे. तमाम उतार-चढ़ाव और ड्रामे के बाद इस सीजन की विनर गौहर खान बनी थीं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

18 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

24 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

26 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

36 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

41 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

56 minutes ago