Labubu Doll, cursed doll, Archana Gautam, viral toy, strange incidents, Hong Kong artist, Kasing Lung, Nordic fairy tales, Chinese blind box, social media controversy.
Viral Labubu Doll: इन दिनों हर तरफ एक अजीब दिखने वाली डॉल के चर्चे हो रहे हैं. बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर कोई Labubu Doll की बात कर रहा है और इसे खरीद रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस गुड़िया को लेकर तरह-तरह की बातें होना शुरू हो गया है. कुछ लोगों का कहना है कि ये डॉल शापित है, इसे अपने पास रखने के बाद आपके साथ बहुत सारी अजीब घटनाएं होना शुरू हो जाती हैं.
वहीं अब Bigg Boss फेम Archana Gautam ने भी इस डॉल को लेकर एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया है. साथ ही उन्होंने अपने फैंस और बाकि लोगों से अपील की है कि कोई इस डॉल को न खरीदे क्योंकि ये एक शापि गुड़िया है.
दरअसल अर्चना गौतम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियों में वो Labubu Doll से जुड़ा एक खौफनाक किस्सा सुनाया है. वीडियो में अर्चना बताती हैं कि “मेरी एक रिलेटीव की दोस्त ने इस डॉल को खरीदा था, जिसके बाद उसके घर में बहुत सारी अजीब धटनाएं होना शुरू हो गईं. उस दोस्त की शादी फिक्स हो गई थी लेकिन डॉल घर में लाने के बाद उसकी शादी टूट गई.”
अर्चना ने आगे कहा, “इतना ही नहीं जिस दिन वो डॉल को घर में लेकर आए थे उसके 2 दिन बाद ही दोस्त के पिता की अचानक मौत हो गई.” साथ ही अर्चना ने अपने फैंस से अपील की कि इस डॉल को कोई न खरीदे क्योंकि ये एक शापित गुड़िया है.
एक्ट्रेस ने आगे कहा- “शुक्र है मैं फ्री नहीं थी और मार्केट नहीं जा सकी वरना मेरा भी पहुत मन था एसे लेने का. इस गुड़िया का इतना गंदा मुंह है पता नहीं लोग इसे कैसे खरीद रहे हैं”
Labubu Doll के बारे में बात करें तो ये गुड़िया एक फिक्शनल केरेक्टर है. इसे हांकांग के कासेंह लुआंग नाम के आर्टिस्ट ने साल 2015 में बनाया था. ये गुड़िया नॉर्डिक परियों की कहानियों से प्रेरित है. जिसे बाद में एक चीनी कंपनी ने Blind Box कान्सेप्ट के साथ मार्किट में बेचना शुरू किया. बता दें कि ये गुड़िया कुछ ही टाइम मे काफी वायल हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…
दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…
Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…