साजिद खान,अर्चना गौतम
Bigg Boss 16: कलर्स टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 16 में एक बार फिर घमासान मचने वाला है. बिग बॉस के मंगलवार के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स एक नया टास्क करते हुए नजर आएंगे और टास्क के बीच में ही साजिद खान और अर्चना गौतम के बीच गहमा-गहमी इतनी बढ़ जाएगी कि बात एक बार फिर हाथापाई तक पहुंच जाएगी.
बिग बॉस 16 के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें शो के सभी कंटेस्टेंट एक गाड़ी में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में साजिद खान, अर्चना गौतम को टारगेट करते हुए कहते हैं, ‘बाहर फेंकी गई है, रोते रोते.. नहीं मत निकालो’. इस पर अर्चना जवाब देती हैं, ‘ब्लैकमेल करना तो कोई आपसे सीखे’.
तभी साजिद कहते हैं’.निकाले जाने वाले लोगों को लगता है कि उनका बाप चलाता है शो’. अर्चना भी पलटवार करते हुए कहती हैं, ‘मेरे बाप इतने अमीर होते तो वो बिग बॉस को चला सकते. आप अपने पापा को बोल दीजिए ना वही चला लेंगे’. इतना सुनते ही साजिद गुस्से से पागल हो जाते हैं और गाड़ी से उतरकर अर्चना पर हमला करते हुए कहते हैं, ‘तूने मेरे बाप का नाम लिया, चल उतर. औकात देख अपनी’अर्चना ने भी दिया करारा जवाब.
ये भी पढ़ें- Dilip Kumar की बहन Farida की तबीयत खराब, एक हफ्ते से अस्पताल में हैं एडमिट, देखभाल कर रही हैं सायरा बानो
अर्चना भी गुस्से से भौखला जाती हैं और करारा जवाब देते हुए कहती हैं, ‘मेरी मां पर बाद में जाना, अपने बाप पर जा. फाड़कर रख दूंगी. चल निकल’. इतना सुनते ही साजिद के लिए खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है और वह मारने के लिए अर्चना की ओर दौड़ पड़ते हैं. अब इस झगड़े का नजीता क्या हुआ ये आज रात का एपिसोड टेलीकास्ट होने के साथ ही पता चल जाएगा.
बिग बॉस का ये धमाकेदार प्रोमो देखने के बाद फैंस शो देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. अर्चना गौतम की हिम्मत की लोग दाद दे रहे हैं. वहीं साजिद खान को ट्रोल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि सिर्फ अर्चना गौतम में ही दम है साजिद खान से पंगा लेने का. वरना तो बाकी के कंटेस्टेंट्स बस साजिद खान की जी हजूरी ही करते रहते हैं.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…