देश

Shahjahanpur: बीजेपी सांसद अरुण सागर को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया, इस मामले में हुई कार्रवाई

उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में बीजेपी के लोकसभा सांसद अरुण सागर को जिला कोर्ट ने फरार घोषित कर दिया है. उन पर पिछले लोकसभा चुनाव में प्रशासन की अनुमति के बिना दीवार पर पेंटिंग कराने का आरोप है. इसके अलावा एमपी/एमएलए ने सांसद अरुण कुमार को चुनाव प्रचार सामग्री जब्त किए जाने के एक मामले में कोर्ट बुलाया था. लेकिन वो पहुंचे नहीं, जिसके बाद कोर्ट ने उनको फरार घोषित कर दिया है. इससे पहले, बीजेपी सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया था. उसके बावजूद भी वो कोर्ट में पेश नहीं हुए.

जानें किस मामले में कोर्ट ने सांसद को फरार घोषित किया

अधिकारी नीलिमा सक्सेना ने बताया कि वो लोकसभा चुनाव  2019 में उस 12 मार्च को तत्कालीन उपजिलाधिकारी सदर वेद सिंह चौहान 136 विधानसभा क्षेत्र ददरौल का जायजा ले रहे थे तभी उनको गांव रसूलापुर में बरेली-जलालाबाद के रास्ते पर उनको बीजेपी प्रत्याशी अरुण सागर की प्रचार सामग्री दिखाई दी थी. जोकि बिना किसी अधिकारी की अनुमति के लगाई गई थी. जिसके बाद से ये मामला कांट थाने में दर्ज कराया गया था. तब से अभी तक कई बार उनको समन भेजा गया है है उसके बावजूद भी वो अदालत में पेश नहीं हुए.

गैर जमानती वारंट के बाद भी पेश नहीं हुए भाजपा के सांसद

बीजेपी सांसद अरुण सागर ने इस मामले में कोर्ट में हाजिर होने की जरुरत ही समझी, जिसकी वजह से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट निकालना पड़ा. कोर्ट ने आज भी उनको अदालत में पेश होने के लिए बुलाया था लेकिन वो हाजिर नहीं हुए तो कोर्ट ने 21 नवंबर के आदेश में सीआरपीसी(CRPC) की धारा 82 के तहत उन्हें फरार घोषित कर दिया. इसके अलावा कोर्ट ने सांसद अरुण के आवास के साथ ही कई सार्वजनिक जगहों पर नोटिस चस्पा करने के आदेश दिए हैं. बीजेपी की तरफ से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 2019 के चुनावों में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की थी और उस समय अरुण सिहं बीजेपी प्रत्याशी थे और उन्होने चुनाव में जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें – Mainpuri Bypolls: दिलचस्प हुई मैनपुरी की चुनावी जंग, भतीजे अखिलेश से बोले चाचा शिवपाल- मुझ पर भरोसा करो, निराश नहीं करुंगा

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

36 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago