Shahrukh Khan Injured: बॉलीवुड के किंग खान अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनकी फिल्मों का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इस बीच शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सुर्खियों में है. शाहरुख खान को लेकर खबर सामने आई थी कि फिल्म किंग के सेट पर उन्हें गंभीर चोट आई है. ऐसे में उन्हें अमेरिका इलाज के लिए जाना पड़ा. इस खबर ने फैंस को परेशान कर दिया था. लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि उन्हों कोई चोट नहीं लगी है. पुरानी चोट की वजह से उन्हें रुटीन चेकअप के लिए विदेश जाना पड़ा. एक्टर की चोट से जुड़ी खबर को अफवाह बताया जा रहा है.
शाहरुख खान को लेकर चल रही खबरों में दावा किया जाने लगा कि उनकी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग के एक एक्शन सीन करने के दौरान गंभीर चोट लगी है. उनके पीठ में लगी चोट की वजह से शूटिंग रोक दी गई है और अब शूटिंग देर होने वाली है. लेकिन कुछ देर में ही यह खबर अफवाह साबित हुई.
दावा किया गया है कि किंग फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख को चोट नहीं लगी है, उन्हें पहले कई फिल्मों की शूटिंग के दौरान कई चोटें लगी है जो कभी-कभी उभर आती है इस वजह से उन्हें समय पर उसका इलाज कराने के लिए अमेरिका जाना पड़ता है तो अमेरिका की उनकी यात्रा एक रूटीन मेडिकल चेकअप है. वह चोट की वजह से अमेरिका नहीं गए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘Saiyaara’ पर उठा सवाल, क्या वाकई Ahaan Panday और Aneet Padda की फिल्म है कॉपी?, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शाहरुख खान के काम की अगर बात करें तो इस समय वह किंग फिल्म को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे कलाकारों का नाम भी सामने आया है. कहा जा रहा है कि यह सब शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे.
शाहरुख खान इस महीने के अंत तक वापस आकर शूटिंग फिर चालू कर सकते हैं. वह ट्रीटमेंट और केयर के लिए अक्सर यूएस जाते हैं इसलिए इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. इससे पहले भी ऐसी खबर आई थीं कि शूटिंग के दौरान उनकी नाक में चोट लग गई थी लेकिन सच्चाई यह थी कि यह नाक की मामूली सर्जरी थी.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…