उत्तर प्रदेश

Chhangur Baba: हिंदू युवतियों को ‘फंसाने’ के लिए छांगुर बाबा के भतीजे ने बनाई थी टीम, अब UP ATS ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhangur Baba: अवैध धर्मांतरण मामले को लेकर चर्चा में आया ‘छांगुर बाबा’ बड़ा ही शातिर निकला. उसने ना सिर्फ बलरामपुर, बल्कि आजमगढ़ में भी हिंदू युवतियों को निशाना बनाने की पूरी तैयारी की थी. अब UP ATS ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी छांगुर बाबा का भतीजा और साले का बेटा बताए जा रहे हैं.

छांगुर के अवैध धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उसके भतीजे सबरोज और साले के बेटे शहाबुद्दीन ने आजमगढ़ को ठिकाना बना रखा था. जिन्हें उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है.

छांगुर बाबा की कमर तोड़ने में लगी है ATS

गौरतलब है कि, छांगुर बाबा मामले को लेकर ED और ATS उतरौला में डेरा जमाए हुए है. शुक्रवार को ATS ने छांगुर के सहयोगी राशिद की गिरफ्तारी की थी. अब एटीएस छांगुर के पूरे गिरोह की कमर तोड़ने में लग गई है.

Chhangur Baba से ATS ने की थी पूछताछ

बीते दिनों ATS ने छांगुर बाबा और नीतू को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. जिसमें पता चला था कि आजमगढ़ में हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है और ये सारा काम छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज उर्फ इमरान करता था. छांगुर बाबा ने बताया था कि सबरोज ने इस काम को लेकर एक टीम बनाई थी. जिसमें रशीद और शहाबुद्दीन उसके प्रमुख सहयोगी थे.

ये भी पढ़ें- धर्म, दौलत और धोखे का जाल: PM मोदी की फोटो और RSS के नाम का कैसे उपयोग करता था छांगुर बाबा?

उतरौला था काले कारनामों का अड्डा

छांगुर बाबा ने अवैध धर्मांतरण के काम को संगठित रूप से चलाने के लिए उतरौला में ही एक और अड्डा बनाया था. ईडी की जांच में पता चला है कि उसने मधपुर की कोठी से सारे अवैध काम करता था. इसमें विदेश में कारोबार फैलाने का काम भी शामिल था. वह आश्वी बुटीक कॉम्प्लेक्स से अपने कॉम्प्लेक्स को विदेश में संचालित करने का काम कर रहा था.

आश्वी बुटीक दुकान तो सिर्फ दिखावा था. उसका असली काम उसके काले कारनामों को वहां छिपाना था. वहीं पर छांगुर, नवीन और नीतू अपनी करतूत के सबूत छिपाते थे. उनमें विदेशी खातों के अलावा उससे जुड़े एग्रिमेंट तक शामिल थे.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

38 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago