Categories: मनोरंजन

‘आने दो अब जुबां पर’: मानसून के मौसम का मजा ले रही यह एक्‍ट्रेस, फिल्म ‘स्वाति’ के गाने पर किया खूबसूरत डांस

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मानसून के मौसम का मजा ले रही हैं. इस कड़ी में उन्होंने अपनी 1986 की फिल्म ‘स्वाति’ के एक गाने पर डांस किया. उन्होंने कहा कि यह गाना बरसात शुरू होने से ठीक पहले रिलीज हुआ था. उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. लोग उनके इस अनोखे अंदाज को सराह रहे हैं.

मीनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘आने दो अब जुबां पर’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं. यह गाना आशा भोसले और मनहर उधास ने गाया है.

मौसम में बाहर डांस करना बहुत अच्छा, रोमांचक

वीडियो शेयर करते हुए मीनाक्षी ने लिखा, “बरसात के मौसम में बाहर डांस करना बहुत अच्छा और रोमांचक लगता है. यह गाना मेरी फिल्म ‘स्वाति’ का है, जो बारिश शुरू होने से पहले रिलीज हुआ था.”

‘स्वाति’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे कांति कुमार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर, माधुरी दीक्षित, राजा बुंदेला, विनोद मेहरा, अकबर खान और सारिका जैसे कई मशहूर कलाकारों ने काम किया. यह फिल्म डायरेक्टर की अपनी तेलुगु फिल्म ‘स्वाति’ की ही रीमेक है.

शारदा की कहानी है फिल्‍म ‘स्वाति’

‘स्वाति’ की कहानी शारदा नाम की महिला की है. उसने अपने जीवन में काफी दुख और बुरा समय झेला है. इसके बाद वह अपना गांव छोड़ देती है और अपनी बेटी स्वाति के साथ नई जिंदगी शुरू करती है. स्वाति बड़ी होकर आजाद ख्यालों वाली लड़की बनती है, जो किसी से नहीं डरती.

ये भी पढे़:Mannara Chopra: पिता को खोने के बाद बेहद उदास चेहरे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक

मीनाक्षी शेषाद्रि के करियर की बात करें तो वह 1980 और 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं. उन्होंने 1983 में ‘पेंटर बाबू’ फिल्म से करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने दूसरी फिल्म ‘हीरो’ की, जो बहुत बड़ी हिट साबित हुई और एक ही झटके में वह स्टार बन गईं. मीनाक्षी ने ‘आंधी-तूफान’, ‘मेरी जंग’, ‘स्वाति’, ‘डकैत’, ‘इनाम दस हजार’, ‘शहंशाह’, ‘आवारगी’, ‘घर हो तो ऐसा’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में काम करके बहुत नाम कमाया.

आईएएनएस

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

16 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

33 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago