Raja Raghuvanshi Murder Case: सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया नाम सामने आया है— संजय वर्मा. मेघालय पुलिस की जांच में पता चला है कि राजा की पत्नी और मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) ने 1 मार्च से 25 मार्च के बीच संजय वर्मा नामक व्यक्ति से 112 बार फोन पर बात की थी. कॉल डिटेल्स से यह संकेत मिलता है कि हत्या की साजिश में संजय की भूमिका हो सकती है. हालांकि, संजय का मोबाइल नंबर अब बंद है, जिससे जांच में नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने दो मोबाइल नंबरों—97701 17734 और 81201 62505—का इस्तेमाल किया, जिनसे संजय वर्मा के नंबर 78793 76225 पर लगातार संपर्क किया गया. कुछ कॉल्स आधे घंटे से एक घंटे तक चलीं. यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने सोनम के फोन रिकॉर्ड्स की गहन जांच की. जांचकर्ताओं का मानना है कि संजय वर्मा इस साजिश का हिस्सा हो सकता है, और उसकी तलाश तेज कर दी गई है.
सोनम और राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) , जो 11 मई 2025 को शादी के बाद मेघालय हनीमून के लिए गए थे, 23 मई को लापता हो गए. 2 जून को राजा का शव मेघालय के पूर्व खासी जिले में एक गहरी खाई में मिला. जांच में पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर— आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी— के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी.
मेघालय पुलिस अब संजय वर्मा की तलाश में जुटी है. डीजीपी इदाशिशा नोंग्रांग ने कहा कि यह असामान्य है कि सोनम ने शादी के तुरंत बाद इतनी साजिश रची. पुलिस फर्जी सिम और अन्य सुरागों की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…