देश

G7 Summit: PM मोदी ने दिया आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ पर जोर, कहा — पहलगाम अटैक पूरी मानवता पर हमला था

G7 Summit: कनाडा के कनानास्किस में बुधवार को ‘G7 Summit’ के आउटरीच सत्र में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आतंकवाद का समर्थन और उसे बढ़ावा देने वाले देशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई’ का आह्वान किया.
सुरक्षा चुनौतियों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देशों से आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने की बात पर जोर दिया.

आतंकवाद के खिलाफ G7 में बोले PM Modi

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मजबूत समर्थन देने के लिए वैश्विक समुदाय का आभार जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “पहलगाम आतंकी हमला सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला था.”

ईरान-इजरायल में जारी संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अनिश्चितता और संघर्षों ने ग्लोबल साउथ के देशों पर बहुत बुरा असर डाला है. भारत ने ग्लोबल साउथ की आवाज को विश्व मंच पर उठाने की जिम्मेदारी ली है.”

Asim Munir राष्ट्रपति ट्रंप से करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय में महत्वपूर्ण हो गया है, जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल Asim Munirअमेरिका में हैं. मुनीर बुधवार को ‘व्हाइट हाउस’ में लंच पर President Donald Trump से मुलाकात करेंगे.

पीएम मोदी ने यह भी रेखांकित किया कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय एक स्थायी भविष्य के बारे में गंभीर है, तो दुनिया के लिए ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और चिंताओं को समझना महत्वपूर्ण है.

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था- PM Modi

‘ऊर्जा सुरक्षा’ पर एक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को उनके निमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया. इसके साथ ही जी7 को अपनी यात्रा के 50 साल पूरे होने पर बधाई दी. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि ऊर्जा सुरक्षा भविष्य की पीढ़ियों के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों में से एक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, जिसने समय से पहले अपनी पेरिस प्रतिबद्धताओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक ‘सस्टेनेबल’ और ‘ग्रीन फ्यूचर’ के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला.

PM ने AI Technology को बढावा देने की बात कही

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत ने इंटरनेशनल सोलर एलायंस, आपदा रोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, ग्लोबल बायोफ्यूल एलायंस, वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड जैसी कई वैश्विक पहल की हैं.

पीएम मोदी ने अपने भाषण में टेक्नोलॉजी, एआई और एनर्जी के बीच संबंधों पर भी बात की. टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए भारत के मानव-केंद्रित दृष्टिकोण पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी टेक्नोलॉजी को प्रभावी होने के लिए आम लोगों के जीवन में मूल्य लाना चाहिए.

ये भी पढ़ें- भारत आएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, क्वाड समिट के लिए पीएम मोदी के न्योते को स्वीकार किया

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago