मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह ने अपने पिता के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, भारतीय सेना के प्रति जाहिर किया सम्मान

Rakul Preet Singh: मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की. तस्वीर में वह अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं. यह तस्वीर उनके बचपन की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने बेहद प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बचपन का जिक्र किया और भारतीय सेना के प्रति सम्मान भी जाहिर किया.

पिता के साथ शेयर की बचपन की तस्वीर (Rakul Preet Singh)

रकुल ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद खूबसूरत कैप्शन दिया है. उन्होंने लिखा, “सेना दिवस भले ही पूरी दुनिया में मनाया जाता हो, लेकिन मेरा दिल एक वर्दी के लिए धड़कता है, मेरे पापा की वर्दी के लिए. एक आर्मी ऑफिसर के बच्चे के रूप में मैंने बचपन से ही त्याग, सम्मान और हिम्मत का मतलब समझा.

भारतीय सेना के प्रति जाहिर किया सम्मान

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि आज मैं सिर्फ अपने पापा को नहीं, बल्कि उन सभी सैनिकों को सलाम करती हूं, भारत और दुनिया भर के, जो खुद से पहले देश की सेवा को चुनते हैं. खासकर हाल के समय में भारतीय सेना की बहादुरी हमें याद दिलाती है कि शांति मुफ्त में नहीं मिलती, उसे सैनिकों की कुर्बानी से सुरक्षित रखा जाता है. मैं दिल से शुक्रगुजार हूं.” रकुल का यह पोस्ट न केवल उनके पिता के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि उन सभी सैनिकों के लिए भी एक श्रद्धांजलि है जो दिन-रात देश की सेवा में लगे रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Tom Cruise Loves Hindi Movies: हिंदी सिनेमा से टॉम क्रूज का खास लगाव, बोले- ‘यहां फिल्में बनाना चाहता हूं’

मां के लिए भी शेयर किया था पोस्ट

एक्ट्रेस ने इससे पहले 11 मई को मदर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी मां कुलविंदर सिंह और सास पूजा भगनानी के साथ तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा, “दो अविश्वसनीय महिलाओं को हैप्पी मदर्स डे… मेरी मां को मेरा पहला घर, मेरा सबसे बड़ा सहारा और मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत महिला होने के लिए धन्यवाद। मेरी सास को भी, एक शख्स को बड़ा करने के लिए धन्यवाद जिसके साथ मैं अपना जीवन बिता रही हूं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे जीवन में सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो अद्भुत मां हैं. हैप्पी मदर्स डे.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

16 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

30 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago