पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश.
गौतमबुद्धनगर में अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पुलिस (Police) लगातार अभियान चलाकर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज रही है. इसी कड़ी में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में गाड़ियों का शीशा तोड़कर कीमती सामान चुराने वाले बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही 48 घंटे पहले हुई लूट मामले का भी खुलासा कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-39 थाना पुलिस ने कांबिंग के दौरान नदीम और उसके दो अन्य सह अभियुक्तों आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला और आशीष, जो कि दया बस्ती रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला, दिल्ली का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया है.
आरोपी नदीम के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं. ये गिरोह, राहगीरों से लूट और गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने जैसी वारदातों को अंजाम देता था. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…