मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली का उत्साह आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी दुनिया में भी खूब देखने को मिलता है. रोशनी के इस त्योहार पर बॉलीवुड के सितारे अपने काम से थोड़ा वक्त निकालकर परिवार और करीबी लोगों के साथ खुशियां बांटते हैं. इस साल भी कई अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ साझा की. किसी ने घर में पूजा-अर्चना की, तो किसी ने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस खास मौके का आनंद लिया. इन तस्वीरों और वीडियो में पारंपरिक पहनावे, सजे हुए घर और त्योहार की रौनक साफ नजर आई.

कंगना रनौत ने लाल साड़ी पहनकर जलाए दीये

अभिनेत्री कंगना रनौत का दिवाली सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. पारंपरिक अंदाज में तैयार कंगना के हाथों में पूजा की थाली दिखाई देती है. वीडियो में वह घर पर दीये जलाकर दिवाली की खुशियां मनाती दिख रही हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक खास संदेश भी दिया. कंगना ने अपने कैप्शन में लोगों को जिंदगी की असली और हमेशा कायम रहने वाली खूबसूरती को पहचानने की बात कही. उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, सफलता, प्रेम और कृतज्ञता लेकर आए. साथ ही अभिनेत्री ने अपने चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं.

रकुलप्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ मनाया त्योहार

रकुलप्रीत सिंह ने भी दिवाली के मौके पर अपने पति जैकी भगनानी के साथ खूबसूरत पल बिताए. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इन तस्वीरों में रकुल पारंपरिक कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. एक फोटो में वह जैकी भगनानी के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज देती नजर आती हैं. दोनों की तस्वीरों में त्योहार की खुशी और एक-दूसरे के साथ बिताए खास पलों की झलक देखने को मिलती है. रकुल ने पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों को भी दिवाली की बधाई दी.

आयशा खान ने घर और परिवार से दूर मनाई दिवाली

‘शरारात’ गाने से पहचान बनाने वाली आयशा खान ने भी त्योहार को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया. वह हर त्योहार को उत्साह के साथ मनाने के लिए जानी जाती हैं. इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह दिवाली के खास पकवानों का लुत्फ उठाती दिखाई दे रही हैं. आयशा ने अपने संदेश में सभी को दिवाली की ढेरों बधाइयां देते हुए खूब सारा प्यार भेजा. उन्होंने बताया कि इस बार वह अपने घर और परिवार से दूर रहकर त्योहार मना रही हैं. हालांकि, उनके साथ मौजूद लोग भी उनके लिए बेहद खास हैं. इसलिए अपनों से दूर होने के बावजूद उनका दिवाली का दिन खुशियों से भरा रहा.

शरवरी ने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मनाई दिवाली

अभनेत्री शरवरी ने इस त्योहार को अपने परिवार के साथ बिताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपने मम्मी-पापा, बहन और भाइयों के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ मस्ती करता और त्योहार का आनंद उठाता दिखाई देता है. शरवरी ने इन तस्वीरों के साथ ‘हम साथ साथ हैं’ लिखते हुए सभी को हैप्पी दिवाली कहा. उनकी पोस्ट में परिवार के साथ बिताए पलों की खुशी साफ झलक रही है.

इस तरह कंगना, रकुलप्रीत, आयशा और शरवरी ने अपने-अपने अंदाज में दिवाली को यादगार बनाया और सोशल मीडिया पर फैंस के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं.

– भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago