मनोरंजन

अपनी मौत की झूठी खबर पर भड़क उठे अभिनेता Raza Murad, मुंबई में दर्ज कराई शिकायत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Raza Murad ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलने के बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. इस शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु के बारे में एक फर्जी पोस्ट वायरल हुई, जिसके कारण उन्हें और उनके परिवार को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा.

रजा मुराद ने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं, लेकिन बार-बार ऐसी अफवाहों का खंडन करते-करते वह थक चुके हैं.

क्यो बोले Raza Murad?

रजा मुराद ने कहा, “मैं अभी जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं. यह बहुत दुखद है कि कुछ लोग बिना सोचे-समझे ऐसी अफवाहें फैलाते हैं. मैं इन अफवाहों पर बार-बार सफाई देते हुए थक गया हूं. यह न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि मेरे परिवार और प्रशंसकों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है.”

रजा मुराद ने कहा, ” लोगों को यह बताते-बताते मेरा गला, जीभ और होंठ सूख गए हैं कि मैं जीवित हूं. यह झूठी खबर हर जगह फैल गई है. मुझे दुनिया भर से फोन और संदेश आ रहे हैं. लोग मुझे पोस्ट की स्क्रीनशॉट भी भेज रहे हैं.”
उन्होंने इस तरह की अफवाहों को ‘शर्मनाक’ करार देते हुए इसे फैलाने वालों की मानसिकता पर सवाल उठाया. उनके अनुसार, “ऐसा काम वही लोग करते हैं जो जीवन में कुछ हासिल नहीं कर पाते और सस्ती लोकप्रियता के लिए ऐसी हरकतें करते हैं.”

उन्होंने इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- क्या भारत में Tiktok की हुई वापसी? भारत सरकार ने जारी किया बयान, बताई सच्चाई

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस के अनुसार, रजा मुराद की शिकायत के आधार पर अंबोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल पोस्ट और उसके पीछे के लोगों की पहचान करने के लिए साइबर सेल की मदद ली है.

रजा मुराद अपनी दमदार आवाज और प्रभावशाली अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘जोधा अकबर’ में यादगार किरदार निभाए हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

7 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

7 hours ago