मनोरंजन

30 करोड़ के फ्रॉड केस में जेल गए डायरेक्टर विक्रम भट्ट, बायोपिक के नाम पर ठगी का आरोप

Vikram Bhatt Arrested: ‘राज’ और ‘1920’ जैसी सुपरहिट हॉरर फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट इन दिनों असल जिंदगी में एक ऐसी कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं, जो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है.

ठगी के एक बड़े मामले में फंसे विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेताम्बरी को लेकर ताजा अपडेट यह है कि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उदयपुर की एक अदालत ने अब इस कपल को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि उन्हें अब जेल की हवा खानी होगी.

क्या है पूरा मामला?

यह सारा विवाद करीब 30 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ा है. दरअसल, उदयपुर के रहने वाले डॉ. अजय मुर्डिया, जो ‘इंदिरा ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के मालिक हैं, अपनी स्वर्गीय पत्नी की जिंदगी पर एक बायोपिक (Biopic) बनाना चाहते थे.

डॉक्टर मुर्डिया का आरोप है कि विक्रम भट्ट और उनके साथियों ने उन्हें इस प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए राजी किया. उन्हें भरोसा दिलाया गया कि फिल्म से कम से कम 200 करोड़ रुपये की कमाई होगी.

हालांकि, डॉक्टर मुर्डिया का दावा है कि बड़े मुनाफे का सपना दिखाकर उनसे कुल 30 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए, लेकिन काम के नाम पर कुछ नहीं हुआ. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस ठगी को अंजाम देने के लिए फर्जी बिलों का सहारा लिया गया. इसी शिकायत के आधार पर 17 नवंबर को उदयपुर के भोपालपुरा थाने में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी और 4 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.

कोर्ट में क्या हुआ?

बीती 9 दिसंबर को पुलिस ने विक्रम भट्ट को गिरफ्तार कर 7 दिनों की रिमांड पर लिया था. मंगलवार को जब उनकी रिमांड अवधि खत्म हुई, तो उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया गया. विक्रम भट्ट के वकील मंजूर अली ने कोर्ट से गुहार लगाई कि उनके मुवक्किल और उनकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें अंतरिम जमानत दी जाए. वकील का तर्क था कि इलाज के लिए उन्हें कुछ समय बाहर रहने की इजाजत मिलनी चाहिए.

लेकिन कोर्ट ने दलीलों को सुनने के बाद फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया. डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने पुष्टि की है कि अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है, जिसके बाद उन्हें उदयपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया.

इंडस्ट्री में हलचल

विक्रम भट्ट का नाम बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शुमार है, ऐसे में 30 करोड़ की धोखाधड़ी और जेल जाने की खबर ने फिल्मी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. अजय मुर्डिया की शिकायत के बाद पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये 30 करोड़ रुपये कहां खर्च हुए और फर्जी बिलों का खेल कैसे रचा गया.

ये भी पढ़ें- “रहमान डकैत” के घर हवन: धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने घर पर कराई वास्तु शांति पूजा, फैंस में उठे सवाल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago