Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“रहमान डकैत” के घर हवन: धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने घर पर कराई वास्तु शांति पूजा, फैंस में उठे सवाल

Bollywood News: धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने अलीबाग घर पर वास्तु शांति हवन कराया. पुजारी ने उनके सादगी की तारीफ की है.

Akshaye Khanna Shanti Puja: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं. फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया है. यह किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. अब तक यह 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.

सफलता के इस दौर में अक्षय खन्ना लाइमलाइट से दूर हैं. वे अपने अलीबाग स्थित घर में शांत समय बिता रहे हैं. हाल ही में उन्होंने घर पर वास्तु शांति हवन कराया. इस पूजा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. वीडियो में अक्षय सफेद शर्ट और नीली जींस पहने नजर आ रहे हैं. वे पुजारियों के साथ पूजा में शामिल हैं.

पुजारी की तारीफ

पूजा कराने वाले पुजारी शिवम म्हात्रे ने वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अक्षय की सादगी और शांत स्वभाव की तारीफ की है. पुजारी ने कहा कि अक्षय एक्टिंग में क्लास की मिसाल हैं. उनकी फिल्में जैसे छावा, दृश्यम 2 और सेक्शन 375 में बेहतरीन अभिनय रहा है.

फैंस की प्रतिक्रिया

फैंस को अक्षय का यह साधारण अंदाज बहुत पसंद आ रहा है. वे कह रहे हैं कि सफलता के बावजूद अक्षय जमीन से जुड़े हैं. यह पूजा घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति लाने के लिए की जाती है.

नई शुरुआत का संकेत

धुरंधर की सफलता के बाद यह पूजा नई शुरुआत का संकेत मानी जा रही है. अक्षय हमेशा अपनी निजी जिंदगी को दूर रखते हैं. इस बार भी वे चुपचाप पूजा करके फैंस को खुश कर दिया.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ दूसरे हफ्ते में कमाए 200 करोड़!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital