Anil Kapoor Boney Kapoor Visits Rishikesh: फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनके भाई बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर हाल ही में अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर की अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए ऋषिकेश पहुंचे. दोनों भाई ऋषिकेश पहुंचे और परंपरा अनुसार विधिपूर्वक अंतिम क्रियाएं पूरी की.
मां की अंतिम क्रिया पूरी करने के लिए उन्होंने उस स्थान को चुना जहां वर्षों पहले अपने पिता सुरिंदर कपूर की अस्थियां प्रवाहित की थी.
अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर इस भावुक पल की तस्वीरें शेयर की और अपनी मां को याद करते हुए एक मार्मिक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा, “शोक और शांति… आज हमने मां की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया, ठीक उसी स्थान पर जहां लगभग एक दशक पहले हमने पापा को अंतिम विदाई दी थी…”
उन्होंने आगे लिखा, “शोक के साथ एक शांति की अनुभूति भी थी, जैसे मां और पापा अब फिर एक हो गए हों, हमेशा के लिए साथ… घर लौट आए हों.”
एक्टर ने कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. तस्वीरों में अनिल और बोनी कपूर सफेद पारंपरिक परिधान में नजर आए, दोनों मां के लिए विधिपूर्वक अंतिम संस्कार की क्रियाएं करते दिखे. यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक पल रहा. इससे पहले बुधवार को दोनों भाई ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात कर मां के लिए प्रार्थना की.
गौरतलब है कि कपूर परिवार की वरिष्ठ सदस्य निर्मल कपूर का निधन 2 मई 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हो गया था. वह 90 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं.
मां के निधन के बाद अनिल कपूर ने एक पोस्ट के माध्यम से समाज के हर वर्ग से मिले प्यार और सहानुभूति के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था, “हमारे परिवार को जो सहानुभूति और स्नेह मिला, वह अविश्वसनीय था. मां पर्दे के पीछे रही हों, लेकिन उनका साथ पूरे परिवार को जोड़ कर रखता था. उनका स्नेह, उनकी मुस्कान, हर किसी को सुकून देती थी.”
उन्होंने आगे यह भी कहा था कि उनकी मां ही वह धागा थीं, जो पूरे कपूर परिवार को एक साथ बांधे रखती थीं. उनके जाने से जो खालीपन आया है, वह सिर्फ परिवार नहीं, उनके जानने वालों और चाहने वालों ने भी महसूस किया है.
हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में संजय कपूर नजर नहीं आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं. फैंस ने अनिल कपूर की पोस्ट पर संवेदना व्यक्त करते हुए निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की हैं. बहुत से लोगों ने इस पोस्ट को भावुक कर देने वाला बताया और अनिल के शब्दों को मां-बाप से जुड़े हर व्यक्ति के दिल से जुड़ा बताया.
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…