Bharat Express DD Free Dish

बोनी कपूर और अनिल कपूर ने गंगा में प्रवाहित की मां की अस्थियां, कहा— ऐसा लगा जैसे मॉम-डैड आखिरकार एक साथ वापस आ गए हों

Anil Kapoor Boney Kapoor Visits Rishikesh: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर की अस्थियों को ऋषिकेश में गंगा में प्रवाहित किया.

Anil Kapoor Post

Anil Kapoor Boney Kapoor Visits Rishikesh: फिल्म निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और उनके भाई बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर हाल ही में अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर की अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित करने के लिए ऋषिकेश पहुंचे. दोनों भाई ऋषिकेश पहुंचे और परंपरा अनुसार विधिपूर्वक अंतिम क्रियाएं पूरी की.

मां की अंतिम क्रिया पूरी करने के लिए उन्होंने उस स्थान को चुना जहां वर्षों पहले अपने पिता सुरिंदर कपूर की अस्थियां प्रवाहित की थी.

anil boney kapoor

अनिल कपूर की भावुक सोशल मीडिया पोस्ट

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर इस भावुक पल की तस्वीरें शेयर की और अपनी मां को याद करते हुए एक मार्मिक संदेश भी लिखा. उन्होंने कहा, “शोक और शांति… आज हमने मां की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया, ठीक उसी स्थान पर जहां लगभग एक दशक पहले हमने पापा को अंतिम विदाई दी थी…”

उन्होंने आगे लिखा, “शोक के साथ एक शांति की अनुभूति भी थी, जैसे मां और पापा अब फिर एक हो गए हों, हमेशा के लिए साथ… घर लौट आए हों.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

मां की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

एक्टर ने कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. तस्वीरों में अनिल और बोनी कपूर सफेद पारंपरिक परिधान में नजर आए, दोनों मां के लिए विधिपूर्वक अंतिम संस्कार की क्रियाएं करते दिखे. यह पल परिवार के लिए बेहद भावुक पल रहा. इससे पहले बुधवार को दोनों भाई ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात कर मां के लिए प्रार्थना की.

गौरतलब है कि कपूर परिवार की वरिष्ठ सदस्य निर्मल कपूर का निधन 2 मई 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हो गया था. वह 90 वर्ष की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं.

Anil Kapoor Boney Kapoor

निर्मल कपूर का लंबी उम्र के बाद निधन

मां के निधन के बाद अनिल कपूर ने एक पोस्ट के माध्यम से समाज के हर वर्ग से मिले प्यार और सहानुभूति के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया था. उन्होंने लिखा था, “हमारे परिवार को जो सहानुभूति और स्नेह मिला, वह अविश्वसनीय था. मां पर्दे के पीछे रही हों, लेकिन उनका साथ पूरे परिवार को जोड़ कर रखता था. उनका स्नेह, उनकी मुस्कान, हर किसी को सुकून देती थी.”

उन्होंने आगे यह भी कहा था कि उनकी मां ही वह धागा थीं, जो पूरे कपूर परिवार को एक साथ बांधे रखती थीं. उनके जाने से जो खालीपन आया है, वह सिर्फ परिवार नहीं, उनके जानने वालों और चाहने वालों ने भी महसूस किया है.

Anil Kapoor Boney Kapoor

संजय कपूर की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में संजय कपूर नजर नहीं आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं. फैंस ने अनिल कपूर की पोस्ट पर संवेदना व्यक्त करते हुए निर्मल कपूर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की हैं. बहुत से लोगों ने इस पोस्ट को भावुक कर देने वाला बताया और अनिल के शब्दों को मां-बाप से जुड़े हर व्यक्ति के दिल से जुड़ा बताया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read