Border 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है. एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अपनी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, तो दूसरी ओर सनी पाजी के फैंस 23 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ‘Border 2’ बड़े पर्दे पर उतरेगी. इसी बीच फिल्मी गलियारों में एक बात चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच रखा है. खबर है कि ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बहाने कुछ ऐसी प्लानिंग की जा रही थी, जिससे रणवीर सिंह की फिल्म का खेल बिगड़ सकता था.
‘बॉर्डर 2’ की कमान अनिल थडानी (AA फिल्म्स) के हाथों में है. ये वही शख्स हैं जिन्होंने बाहुबली 2, केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों को हिंदी मार्केट में ‘बादशाह’ बनाया है. दरअसल, उन्होंने यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ के लिए अभी से मैदान तैयार करना शुरू कर दिया था.
सूत्रों की मानें तो थडानी चाहते थे कि जो एग्जीबिटर्स ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग चाहते हैं, वे आने वाली ईद पर ‘टॉक्सिक’ को भी 50 प्रतिशत शोज देने का वादा करें. इसे ट्रेड की भाषा में ‘क्लबिंग’ या ‘बंडलिंग’ कहते हैं. उनकी कोशिश थी कि ईद पर यश की ‘टॉक्सिक’ को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बराबर या उससे ज्यादा शोज मिलें.
अनिल थडानी की यह प्लानिंग शायद कामयाब हो जाती, लेकिन ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने जो गदर मचाया है, उसने सारा गणित बदल दिया. रणवीर सिंह की फिल्म 1300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है और अब भी थिएटर्स में टिकी हुई है. ऐसे में सिनेमा मालिकों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ एक बहुत बड़ी फिल्म है और वे इसके शोज कम करके कोई जोखिम नहीं लेना चाहते.
यही वजह है कि कई सेंटर्स पर ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग देरी से खुली. एग्जीबिटर्स ने थडानी के ‘टॉक्सिक’ वाले ऑफर को ठुकराते हुए साफ कह दिया कि वे ‘बॉर्डर 2’ को पूरा सपोर्ट करेंगे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के हक को मारकर नहीं.
फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ का पलड़ा भारी दिख रहा है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही करीब 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. सनी देओल का नाम और देशभक्ति का जज्बा फिल्म को तगड़ी ओपनिंग दिलाने के लिए काफी है. वहीं, रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर भी जबरदस्त हाइप है. अब देखना यह होगा कि ईद के मौके पर जब ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ आमने-सामने होंगी, तो जीत किसकी होती है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी…
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…