Chunari Chunari Controversy: बॉलीवुड में पुराने हिट गानों को रीक्रिएट करने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हाल ही में 26 मई को रिलीज किया गया. यह वही गाना है जो 1999 की फिल्म ‘बीवी नंबर 1’ में सलमान खान और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था और उस वक्त जबरदस्त हिट साबित हुआ था. ओरिजिनल गाने को अभिजीत भट्टाचार्य और अनुराधा श्रीराम ने अपनी आवाज दी थी.
गाने के नए वर्जन को लेकर अब असली सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि इस रीक्रिएशन के बारे में उन्हें कोई जानकारी या अनुमति नहीं ली गई थी. उनका कहना है कि गाने को रीक्रिएट करने में उनसे किसी तरह की सलाह नहीं ली गई, जो उन्हें सही नहीं लगा.
अभिजीत ने बातचीत में तीखे शब्दों में कहा कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन्होंने सुपरस्टार्स को पहचान दिलाई. उनके मुताबिक, ‘चुनरी चुनरी’ और ‘टन टना टन’ जैसे गानों ने सलमान खान के करियर में अहम भूमिका निभाई थी.
सिर्फ रीक्रिएट वर्जन ही नहीं, बल्कि अभिजीत ने वरुण धवन पर भी कड़ा बयान दिया. उन्होंने दोनों एक्टर्स की तुलना करते हुए कहा कि सलमान खान और वरुण धवन के बीच बड़ा अंतर है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो गाना उन्होंने गाया था, उसके साथ वरुण न्याय नहीं कर सकते थे, इसलिए रीक्रिएट में उनकी आवाज नहीं रखी गई, जो उनके अनुसार सही फैसला था.
एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि वरुण धवन ज्यादातर रीमेक या पारिवारिक फिल्मों का हिस्सा रहे हैं और पुराने हिट गानों के सहारे नई फिल्मों को आगे बढ़ाने की कोशिश होती है. उनके मुताबिक, सलमान खान जैसी स्टार पावर हर किसी के बस की बात नहीं है.
ये भी पढ़ें- FWICE के बैन पर पहली बार बोली रणवीर सिंह की टीम, कहा- ‘डॉन फ्रेंचाइजी के लिए हमेशा रहेगा सम्मान’
दूसरी तरफ, फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में है और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि ‘चुनरी चुनरी’ का नया वर्जन कुछ लोगों को पसंद आया है, तो कई दर्शक इसे ओरिजिनल जितना प्रभावशाली नहीं मान रहे हैं.
फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना होगा कि विवाद और चर्चा के बीच यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है और दर्शक इस रीक्रिएटेड गाने को कितना स्वीकार करते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…