मनोरंजन

Coolie vs War 2 Release: सीटियों-तालियों से गूंजे थिएटर्स, ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन ही दिखाया दम, क्या बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ को दे पाएगी टक्कर?

Coolie vs War 2 Release: अगस्त की शुरुआत में दो बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थी जिसमें पहली सन ऑफ सरदार 2 और दूसरी धड़क 2 शामिल थी. अब आज एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में दस्त दे चुकी है जिसमें एक सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ और दूसरी फिल्म ऋतिक रोशन की वॉर 2 शामिल है. दोनों ही फिल्मों का लोगों के बीच अच्छा खासा क्रेज देखा जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से कौन सी फिल्म धमाल मचाने वाली है.

प्रीमियर शो में मचा धमाल (Coolie vs War 2 Release)

विजयवाड़ा में सुबह 6 बजे हुए पहले शो में फैंस का जोश देखते ही बन रहा था. लोग हाथों में पोस्टर्स लेकर पहुंचे. थिएटर सीटियों और तालियों से गूंज उठा. सोशल मीडिया पर दर्शकों ने फिल्म कुली को रजनीकांत की ‘कबाली’ के बाद सबसे बेहतरीन बताया. कई लोगों ने नागार्जुन को फिल्म का “बैकबोन” कहा. फिल्म में रजनीकांत और नागार्जुन के अलावा सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेंद्र और रेबा मोनिका जॉन अहम किरदारों में हैं. खास बात यह है कि आमिर खान भी कैमियो रोल में नजर आते हैं, फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.

कुली ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन

कुली के शुरुआती रिव्यू सामने आ रहे हैं. वहीं सैकनिक्ल ने अब इसके शुरुआती नंबर भी शेयर कर दिए हैं. रजनीकांत स्टारर फिल्म ने पहली ही दिन सभी भाषाओं में 11.63 करोड़ रुपये कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़ा बीतते वक्त के साथ बढ़ेगा. इसमें 11 बजे तक की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई भी शामिल की गई है.

ऋतिक रोशन की वॉर 2 का कलेक्शन

‘कुली’ की तरह ही ‘वॉर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत की है. ये जरूर है कि ‘वॉर 2’ कुली से रेस में पीछे है. पेश है ‘वॉर 2’ का पहले दिन 10 बजे तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी. अब तक यानी सुबह 10 बजे तक ‘वॉर 2’ ने सभी भाषाओं में पहले दिन भारत में लगभग 6.16 करोड़ की कमाई की है. ये आंकड़ा बीतते वक्त के साथ बढ़ेगा. इसमें 11 बजे तक की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई भी शामिल की गई है.

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर फिर कसा कानूनी शिकंजा, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

कुली ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

कुली ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक भारत में प्री-सेल में 45+ करोड़ और विदेशों में 55+ करोड़ की कमाई की है, जिससे पहले दिन दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से इसक कुल कमाई 100+ करोड़ हो गई है. इसके साथ ही, यह फिल्म किसी भी तमिल टाइटल के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है, और अगर ऐसा होता है, तो थलपति विजय की लियो (143 करोड़ की कमाई) का रिकॉर्ड टूट जाएगा.

रजनीकांत बने गोल्ड स्मगलर

‘कुली’ में रजनीकांत का नाम देवा है. वह एक गोल्ड स्मगलर है, जो अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए लौटता है. उनका यह किरदार ग्रे शेड में है, जो दर्शकों के लिए नया अनुभव है। इसमें ‘काला’ और ‘कबाली’ की झलक भी दिखाई देती है. फिल्म में नागार्जुन साइमन के रोल में हैं। वह बेहद क्रूर और खतरनाक विलेन है. उनके तीखे डायलॉग्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को प्रभावित किया.

बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला

‘कुली’ सीधे करण जौहर की ‘वॉर 2’ से टकरा रही है. आयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स वॉर 2 लोगों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 या फिर कुली कौन सी फील्म बाजी मारता है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

7 seconds ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

55 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago