मनोरंजन

Shahrukh Khan पर केस करना चाहती हैं Barkha Singh! एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा, वजह जानकर आपको भी लगेगा शॉक

ओटीटी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकीं Barkha Singh इन दिनों वेब सीरीज Criminal Justice 4 में युवा वकील ‘शिवानी माथुर’ के रोल में नजर आ रही हैं.

पर्दे पर गंभीर किरदार निभाने वाली बरखा, असल जिंदगी में बेहद चुलबुली और मजाकिया हैं. हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कुछ दिलचस्प और मजेदार सवालों के बड़े ही बेबाक जवाब दिए.

जब बरखा से पूछा गया कि अगर किसी एक्टर पर केस करना हो तो किस पर करेंगी, तो उनका जवाब बिना रुके आया, “Shahrukh Khan पर करूंगी. भला आपको क्या हक है इतने लोगों के दिल चुराने का?” और इस केस की जज? कोई और नहीं बल्कि गौरी खान होंगी. बरखा मुस्कराकर कहती हैं, “गौरी मैम को जज बनाना चाहूंगी, क्योंकि मुझे लगता है वो मेरे पक्ष में फैसला देंगी!”

पर्दे के पसंदीदा वकील और रोमांटिक सीन

क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा यानी पंकज त्रिपाठी बरखा की लिस्ट में टॉप पर हैं. वहीं, जब बात आती है बॉलीवुड के आइकॉनिक रोमांटिक सीन की, तो उन्हें कुछ कुछ होता है का रानी और शाहरुख वाला सीन सबसे प्यारा लगता है—वो वाला जहां शाहरुख चुटकी बजाते हैं और रानी ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती गाने लगती हैं.
पसंदीदा डायलॉग भी इसी फिल्म से, “हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है… और प्यार भी एक बार होता है.”

प्यार को लेकर क्या सोचती हैं बरखा?

बरखा के मुताबिक, प्यार का सबसे अच्छा तरीका है सामने वाले को खास महसूस कराना और उसकी बातों को गहराई से समझने की कोशिश करना. लेकिन अगर रिश्ता झूठ और बेइज्जती की तरफ बढ़े, तो वहीं कदम पीछे खींच लेना चाहिए.

एक अधूरा सपना-बनना है जासूस!

बरखा का एक ड्रीम रोल अब तक अधूरा है, उन्हें किसी थ्रिलर या एक्शन फिल्म में एक इंटेलिजेंट जासूस बनना है, जिसमें कुछ असली खोजबीन और दमदार एक्शन सीन हों.

बरखा का एक्टिंग सफर

बरखा सिंह का करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू हुआ था. मुझसे दोस्ती करोगे में ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं बरखा ने फिर द साबरमती रिपोर्ट, कैसी हैं ये यारियां, इंजीनियरिंग गर्ल्स और अब क्रिमिनल जस्टिस 4 जैसी हिट सीरीज में खुद को साबित किया है.

ये भी पढ़ें- Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार कमाई, तोड़ा ‘छावा’ और ‘सैयारा’ का रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

5 minutes ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

16 minutes ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

33 minutes ago