Barkha Singh का मजेदार खुलासा: Criminal Justice 4 की एक्ट्रेस बोलीं—शाहरुख खान पर करूँगी केस, गौरी खान होंगी जज!
ओटीटी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकीं Barkha Singh इन दिनों वेब सीरीज Criminal Justice 4 में युवा वकील ‘शिवानी माथुर’ के रोल में नजर आ रही हैं.
पर्दे पर गंभीर किरदार निभाने वाली बरखा, असल जिंदगी में बेहद चुलबुली और मजाकिया हैं. हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने कुछ दिलचस्प और मजेदार सवालों के बड़े ही बेबाक जवाब दिए.
जब बरखा से पूछा गया कि अगर किसी एक्टर पर केस करना हो तो किस पर करेंगी, तो उनका जवाब बिना रुके आया, “Shahrukh Khan पर करूंगी. भला आपको क्या हक है इतने लोगों के दिल चुराने का?” और इस केस की जज? कोई और नहीं बल्कि गौरी खान होंगी. बरखा मुस्कराकर कहती हैं, “गौरी मैम को जज बनाना चाहूंगी, क्योंकि मुझे लगता है वो मेरे पक्ष में फैसला देंगी!”
पर्दे के पसंदीदा वकील और रोमांटिक सीन
क्रिमिनल जस्टिस के माधव मिश्रा यानी पंकज त्रिपाठी बरखा की लिस्ट में टॉप पर हैं. वहीं, जब बात आती है बॉलीवुड के आइकॉनिक रोमांटिक सीन की, तो उन्हें कुछ कुछ होता है का रानी और शाहरुख वाला सीन सबसे प्यारा लगता है—वो वाला जहां शाहरुख चुटकी बजाते हैं और रानी ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती गाने लगती हैं.
पसंदीदा डायलॉग भी इसी फिल्म से, “हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है… और प्यार भी एक बार होता है.”
प्यार को लेकर क्या सोचती हैं बरखा?
बरखा के मुताबिक, प्यार का सबसे अच्छा तरीका है सामने वाले को खास महसूस कराना और उसकी बातों को गहराई से समझने की कोशिश करना. लेकिन अगर रिश्ता झूठ और बेइज्जती की तरफ बढ़े, तो वहीं कदम पीछे खींच लेना चाहिए.
एक अधूरा सपना-बनना है जासूस!
बरखा का एक ड्रीम रोल अब तक अधूरा है, उन्हें किसी थ्रिलर या एक्शन फिल्म में एक इंटेलिजेंट जासूस बनना है, जिसमें कुछ असली खोजबीन और दमदार एक्शन सीन हों.
बरखा का एक्टिंग सफर
बरखा सिंह का करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू हुआ था. मुझसे दोस्ती करोगे में ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं बरखा ने फिर द साबरमती रिपोर्ट, कैसी हैं ये यारियां, इंजीनियरिंग गर्ल्स और अब क्रिमिनल जस्टिस 4 जैसी हिट सीरीज में खुद को साबित किया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


