Suhani Bhatnagar
Suhani Bhatnagar: मनोरंजन जगत से सबसे बुरी खबर आ रही है. आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में में निधन हो गया है. आज शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है. खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा. सुहानी भटनागर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं.एक्ट्रेस के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं. उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है. कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है
सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था. इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी. दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे. फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था.हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था.
‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं. अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं. फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं. सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 22 से 27 सितंबर 2026 तक चीन के शंघाई…
NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…
Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…
UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…