Bharat Express DD Free Dish

Suhani Bhatnagar Passed Away: नहीं रहीं ‘दंगल गर्ल’, एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का महज 19 साल की आयु में निधन

Suhani Bhatnagar: मनोरंजन जगत से सबसे बुरी खबर आ रही है. आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में में निधन हो गया है.

Suhani Bhatnagar

Suhani Bhatnagar

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Suhani Bhatnagar: मनोरंजन जगत से सबसे बुरी खबर आ रही है. आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में में निधन हो गया है. आज शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में सुहानी ने आखिरी सांस ली है. खबर के मुताबिक वह काफी समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. उनका अंतिम संंस्कार आज फरीदाबाद में किया जाएगा. सुहानी भटनागर के निधन से उनका परिवार सदमे में हैं.एक्ट्रेस के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस वजह से एक्ट्रेस का हुआ निधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ समय पहले सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था. इसके इलाज के लिए वह जो दवाएं ले रही थीं. उन दवाओं का उन पर साइड इफेक्ट हुआ है. कथित तौर पर, उनके शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगा और यही उनके निधन का कारण बताया जा रहा है

दंगल’ से रखा था बॉलीवुड में कदम

सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था.  इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ स्क्रिन साझा की थी. दर्शकों ने गीता और बबीता का किरदार निभाने वाली दोनों चाइल्ड आर्टिस्ट के अभिनय की खूब तारीफ की थी और उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो गए थे. फिल्म में आमिर, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ काम करने के बाद सुहानी ने कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अभिनय किया था.हालांकि बाद में उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए अभिनय से ब्रेक ले लिया था.

सोशल मीडिया पर नहीं थीं ज्यादा एक्टिव

‘दंगल’ की छोटी बबीता फोगाट यानी कि सुहानी भटनागर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थीं. अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने बहुत कम तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं. फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर सुहानी के 20.9K फॉलोअर्स हैं. सुहानी ने अपने दंगल के सह-कलाकारों के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट नवंबर 2021 का है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read