मनोरंजन

Deepika Padukone ने बर्थडे पर फैंस को दी बड़ी खुशखबरी! जानें कब बनना चाहती हैं रणवीर सिंह के बच्चे की मां

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की लेडी स्टार कही जाने वाली दीपिका पादुकोण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर स्टार कपल दीपिका और रणवीर ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. दोनों शादी के 6 साल बाद फैमिली प्लानिंग करने की सोच रहे हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक खुल के बात नहीं की है. उन्होंने बताया है कि उन्हें और रणवीर को बच्चे पसंद हैं और वो उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब अपना परिवार शुरू करेंगे. हाल ही में दीपिका पादुकोण मीडिया से बातचीत एक इंटरव्यू में बताया कि, ‘जब मैं उन लोगों से मिलती हूं, जिनके साथ में बड़ी हुई हूं (मेरी चाची, चाचा, फैमिली फ्रेंड्स) वो हमेशा कहते हैं कि कैसे मैं थोड़ा भी नहीं बदली हूं. ये हमारी परवरिश के बारे में बहुत कुछ कहता है.’

दीपिका ने बताया कुछ खास

37 साल की एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि यहां पर फेम और पैसों से प्रभावित होना आसान है, लेकिन उनके घर में कोई भी उनके साथ सिलेब्रिटी जैसा बिहेव नहीं करता है. वो कहती हैं, ‘मैं सबसे पहले एक बेटी और बहन हूं. मैं नहीं चाहती कि ये कभी बदले. मेरा परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है. दीपिका ने ये भी बताया कि वो और रणवीर अपने बच्चों की भी ऐसी ही परवरिश करना चाहते हैं कि वो जमीन से जुड़े रहें. मां बनने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल! रणवीर और मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं. हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे.”

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका को साइंस-फिक्शन मूवी ‘कल्की 2898 एडी’ में प्रभास के साथ देखा जाएगा. इसमें कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी हैं. इसके अलावा वो डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन संग भी कहर बर्पाने वाली हैं. फाइटर 25 जनवरी 2024 को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ भी नजर आएंगी. ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका साल 2021 के बाद पहली बार रणबीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

12 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

19 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

21 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

23 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

29 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

30 minutes ago