देश

PM मोदी की लक्षद्वीप वाली तस्वीरों से मालदीव को लगेगा बड़ा झटका, जानें कैसे

PM Modi Lakshadweep visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लक्षद्वीप का दौरा किया था. इस दौरान वह घूमते फिरते हुए नजर आए थे. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से कुछ तस्वीरें शेयर भी थीं. इन तस्वीरों में पीएम मोदी स्नॉर्कलिंग और मॉर्निंग वॉक करते हुए नजर आ रहे थे. इतना ही पीएम मोदी लक्षदीप की खूबसूरती से इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए भारतीयों से लक्षदीप घूमने की अपील की. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- जो लोग अपने अंदर के रोमांच को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप आपकी लिस्ट में होना चाहिए.

वहीं एक तरफ पीएम ने लोगों से लक्षद्वीप घूमने की अपील की तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर मालदीव ट्रेंड करने लगा. दरअसल पीएम मोदी की पर्यटकों से लक्षद्वीप घूमने की अपील को मालदीप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इसके लिए यूजर्स ने अलग-अलग तर्क भी दिए हैं.

यूजर्स ने क्या-क्या कहा ?

एक चंद्रशेखर नाम के यूजर ने लिखा – excellent way to promote tourism ! चीन की गोद मे बैठे मालदीव से लक्षद्वीप की तरफ टूरिज्म को मोड़ने का इससे अच्छा क्या तरीका हो सकता है .Wed india के वाद Tour india .भक्तवत्सल  कभी नभ में .कभी जल में कभी थल में इतना भी मत उजाड़ो,बिगाड़ो.फाड़ो विरोधियो की नींद न हराम करो. वहीं दूसरे यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि ये वो है जिनके दिमाग को पोलियो हो गया है। इन्हे कभी समझ नही आयेगा की मोदी की इन तस्वीरों का मतलब क्या है. ये भी एक पहेली है। लक्षदीप ही क्यों चुना? मालदीप क्यों नहीं? इसी में इसका जवाब है.

यह भी पढ़ें- मिजोरम में कांपी धरती, सुबह-सुबह लगे भूकंप के झटके

मालदीव को कैसे हो सकता है खतरा

चलिए अब आपको बताते हैं कि पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से मालदीप को कैसे खतरा हो सकता है कि  लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है. यह एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है. लक्षद्वीप भी हिंद महासागर में स्थित है. वहीं मालदीव यहां से 754 किलोमीटर की दूरी पर है. अभी लोगों की घूमने के लिए मालदीव जाया करते थे. यहां की खूबसूरती भी लक्षद्वीप जैसी ही हैं. लेकिन हमेशा में मालदीव पर्यटकों के लिए जाना जाता है. वहीं अगर लक्षद्वीप की बात करें तो यहां पर्यटक तो आते हैं लेकिन उनकी तादात में नहीं. ऐसे में पीएम मोदी की यह अपील उन पर्यटकों के लक्षदीप पर आर्कषित कर सकती हैं जो घूमने के लिए मालदीव जाया करते थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

32 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

52 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

54 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

57 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago