मनोरंजन

Yuzvendra Chahal से तलाक पर Dhanashree Verma ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, ‘Sugar Daddy’ वाली टी-शर्ट पर किया रिएक्ट, “मैं कांप रही थी…”

क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और उनकी पत्नी Dhanashree Verma का तलाक 2025 में सुर्खियों में रहा. 2020 में बड़े धूमधाम से हुई इस शादी का अंत सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में खूब चर्चा का विषय बना.

चहल ने इस रिश्ते पर कई बार खुलकर बात की, लेकिन अब पहली बार धनश्री ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है.

धनश्री ने एक इंटरव्यू में से बातचीत में बताया कि तलाक की पूरी प्रक्रिया उनके लिए बेहद मुश्किल रही. उन्होंने कहा कि इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग, अफवाहों और कई तरह की अटकलों का सामना करना पड़ा. फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद को मजबूत बनाए रखा.

अदालत में टूट गईं धनश्री

बातचीत के दौरान धनश्री ने उस आखिरी सुनवाई का जिक्र किया जब अदालत ने आखिरी फैसला सुनाया था. उन्होंने कहा, “हम दोनों मानसिक रूप से तैयार थे, लेकिन जैसे ही वह पल आया, मैं खुद को संभाल नहीं पाई. मैं सबके सामने चिल्लाने लगी, रोने लगी. उस वक्त जो महसूस किया उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है.”

धनश्री ने बताया कि फैसला सुनने के बाद चहल वहां से पहले ही चले गए थे और वह कोर्ट में भावुक होकर रोती रह गईं.

ये भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कूली’ ने वॉर 2 के दिया जोरदार टक्कर, 5 दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड

‘Sugar Daddy’ टी-शर्ट पर किया रिएक्ट

तलाक की सुनवाई के दौरान चहल जिस टी-शर्ट में दिखाई दिए थे, उसने काफी हलचल मचाई थी. उस पर लिखा था, “अपने शुगर डैडी खुद बनो.” बाद में चहल ने बताया था कि यह धनश्री के लिए उनका एक आखिरी मैसेज था.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए धनश्री ने कहा, “कोर्ट के बाद जब मैंने वीडियो देखे तो मैं हैरान रह गई. अरे भाई, व्हाट्सएप पर भेज देता, टी-शर्ट पहनने की क्या जरूरत थी?”

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

बता दें कि धनश्री और चहल की मुलाकात कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी. चहल ने उस समय धनश्री से डांस सीखने के लिए संपर्क किया था और यहीं से दोनों की दोस्ती और फिर शादी की कहानी शुरू हुई. दिसंबर 2020 में दोनों ने गुरुग्राम में शादी की थी.

Also Follow Bharat Express on Instagram

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago