Coolie Box Office Collection Day 6: लोकेश कनगराज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कूली’ (Coolie) बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. सुपरस्टार रजनीकांत की यह एंसेंबल ड्रामा 14 अगस्त को रिलीज़ हुई थी. रिलीज़ के तुरंत बाद इसे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अपने दमदार कलेक्शन से सबको चौंका दिया. आइए जान लेते हैं अब तक कूली ने 6वें दिन कितनी कमाई की है.
फिल्म के निर्माताओं सन पिक्चर्स के मुताबिक, ‘कूली’ ने रिलीज़ के शुरुआती चार दिनों में ही दुनिया भर में ₹404 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन (Coolie Box Office Collection) कर लिया. वहीं, ट्रेड पोर्टल Sacnilk के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार तक यानी पांचवें दिन भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹206.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹244.55 करोड़ तक पहुंचा. इसके अलावा, विदेशी बाजारों से ₹157.45 करोड़ जुटाए गए. इस तरह पांच दिनों में ‘कूली’ की कुल वर्ल्डवाइड कमाई ₹403 करोड़ तक पहुंच चुकी है.
रजनीकांत के करियर की टॉप फिल्मों में शामिल
‘कूली’ अब रजनीकांत की करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है. अभी तक रजनीकांत की सबसे बड़ी हिट ‘2.0’ (2018) है, जिसने लगभग ₹691 करोड़ कमाए थे। इसके बाद ‘जेलर’ (2023) का नाम आता है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन ₹604.5 करोड़ रहा है.
View this post on Instagram
‘कूली’ ने अब तक ‘एंथिरन’ (2010), ‘दरबार’ (2020) और ‘पेट्टा’ (2019) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी कमाई लगभाग ₹291 करोड़, ₹247.80 करोड़ और ₹232.92 करोड़ थी। हालांकि, इसे अभी लोकेश कनगराज की पिछली फिल्मों ‘लियो’ (2023) और ‘विक्रम’ (2022) की चुनौती पार करनी होगी, जिनका कलेक्शन क्रमशः ₹605.9 करोड़ और ₹414.43 करोड़ रहा.
जानें फिल्म की कहानी
लोकेश कनगराज निर्देशित यह फिल्म एक पूर्व यूनियन लीडर देवा (रजनीकांत) की कहानी है, जो अपने करीबी दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की अचानक मौत के पीछे का सच तलाशता है। इस दौरान उसकी टक्कर गैंगस्टर साइमन (नागार्जुन) और उसके साथी दयाल (सोबिन शाहीर) से होती है. फिल्म में श्रुति हासन, रचिता राम, उपेंद्र और आमिर खान भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: बवाल खबर: 46 साल बाद साथ आ रहे हैं रजनीकांत और कमल हासन, डायरेक्टर लोकेश कनगराज का दिखेगा जलवा
Also Follow Bharat Express on Instagram
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




