धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल
Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. खबरों की मानें तो चहल पत्नी धनश्री वर्मा संग तलाक ले रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि धनश्री और चहल के बीच रिश्ता काफी वक्त से अच्छा नहीं चल रहा था. चहल ने धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से हटा दी है. हालांकि युजवेंद्र चहल संग तलाक की खबरों के बाद से धनश्री वर्मा की नेटवर्थ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि धनश्री वर्मा कितनी संपत्ति की मालकिन है?
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों ही फाइनेंशियल स्ट्रॉन्ग हैं. दोनों के अलग-अलग इनकम सोर्सेज है. सोशल मीडिया पर दोनों की खूब पॉपुलैरिटी है. युजवेंद्र पेशे से एक क्रिकेटर हैं, जबकि धनश्री एक डेंटल डॉक्टर हैं. उन्होंने अपने डांसिंग और कोरियोग्राफी से स्किल्स से पॉपुलैरिटी हासिल की. युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 22 दिसंबर, 2020 को शादी की. शादी के बाद भी दोनों अपने-अपने प्रोफेशन में काम कर रहे हैं. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. युजवेंद्र से शादी के बाद धनश्री के पॉपुलैरिटी कई गुना बढ़ गई.
धनश्री वर्मा एक सफल कोरियोग्राफर और डांसर भी है. साथ ही उन्होंने एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है, जिसके 2.5 मिलियन सब्क्राइबर हैं. वह डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में भी शामिल हुईं. इसके अलावा, सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर उनके 6.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह कोरियाग्राफी और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी करोड़ों कमाती हैं. धनश्री की कुल संपत्ति लगभग 24 करोड़ रुपये है जो उनके डांस, सोशल मीडिया इंफ्लुएंस और ब्रांड एंडोर्समेंट में उनके काम की बदौलत है.
यह भी पढ़ें: नीना गुप्ता का बड़ा खुलासा, प्रीतीश नंदी पर बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट चोरी करने और पर्सनल जानकारी लीक करने का लगाया आरोप
वहीं, युजवेंद्र चहल की बात करें तो उनके पास भी करोड़ों की प्रॉपर्टी है. आईपीएल 2025 में वह पंजाब किंग्स को लीड करेंगे. इस साल वह 18 करोड़ रुपए में बिके हैं. युजवेंद्र की कुल प्रॉपर्टी 45 करोड़ रुपए है. युजवेंद्र ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी करोड़ों कमाते हैं. ऐसे में अगर दोनों का तलाक हो जाता है तो चहल को अपनी प्रॉपर्टी का 20% से 30% गुजारा भत्ता देना पड़ सकता है जबकि धनश्री अपनी इच्छा के आधार पर उनकी संपत्ति का हिस्सा मांग सकती हैं.
युजवेंद्र चहल ने हाल ही में अपने ऑफीशियल इंस्टग्राम से धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं. वहीं दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है. लेकिन धनश्री ने प्रोफाइल से फोटोज डिलीट नहीं की है. इसी वजह से तलाक को लेकर खबरें तेज हो गईं. हालांकि इस मामले को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
-भारत एक्सप्रेस
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…