दिल्ली में ठंड का सितम जारी.
देश की राजधानी दिल्ली आज (10 जनवरी) सुबह घने कोहरे की गिरफ्त में नजर आई. चारों तरफ कोहरे की चादर बिछी हुई है. दृश्यता इतनी कम है कि पास खड़े पेड़ भी दिखाई नहीं दे रहे. विजिबिलिटी शून्य मीटर तक गिर गई है, जिससे घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वाहन धीरे चल रहे हैं, और गाड़ियों की रफ्तार 20 किमी/घंटा से ज्यादा नहीं हो पा रही. वाहनचालकों को हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है.
दिल्ली के साथ-साथ उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. गौतमबुद्ध नगर में भी कोहरा इतना घना है कि ऊंची-ऊंची इमारतें तक ओझल हो गई हैं. रिहायशी इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोहरे का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. आज सुबह 4 बजे से ही दृश्यता शून्य है. कई फ्लाइट्स में देरी होने की संभावना है. एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है.
ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है. कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है.
मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. साथ ही, शनिवार और रविवार को बारिश का पूर्वानुमान भी है.
मौसम विभाग के अनुसार, जब दृश्यता 0 से 50 मीटर के बीच होती है, तो उसे “बहुत घना कोहरा” कहा जाता है. 51 से 200 मीटर के बीच “घना”, 201 से 500 मीटर “मध्यम” और 501 से 1,000 मीटर “हल्का कोहरा” माना जाता है.
दिल्ली में कोहरे के साथ-साथ स्मॉग की मोटी परत भी छाई हुई है. आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 409 दर्ज किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है. प्रदूषण का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है.
-भारत एक्सप्रेस
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…