लाइफस्टाइल

सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं सूरजमुखी के बीज, रोजाना खाने से मिलते हैं ये गजब के फायदे

Sunflower Seeds: तेजी से बदलते लाइफस्टाइल में अक्सर हम अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रख पाते, जिसके चलते शरीर में कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है. इसी कमी को दूर करने के लिए हमें अपनी डाइट में सेहत के गुणों से भरपूर सीड्स को शामिल करने की जरूरत है.

ऐसे में आज हम सेहत के खजाने से भरपूर सनफ्लावर सीड्स के बारे में बात करेंगे. इसे सुपर फूड के नाम से भी जाना जाता है. सनफ्लावर सीड्स अपने खास गुणों के कारण कई सारे स्वास्थ्य लाभ देते हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि सूरजमुखी के फूल की खूबसूरती की तरह ही इसके बीजों में सेहत के लिए कितनी चमक छिपी हुई है.

विटामिन ई की कमी को करें पूरा

सनफ्लावर सीड्स जिन्हें सूरजमुखी के बीज के नाम से भी जाता है. इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, खनिज और स्वस्थ वसा पाई जाती है. यह बीज विटामिन ई की कमी को भी पूरा करते है.यह हमारे शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते है. यह कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे खनिजों का अच्छा स्रोत है. इसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही अपनी डाइट में शामिल कर सकते है.

हार्ट के लिए फायदेमंद

सनफ्लावर सीड्स के स्वास्थ्य लाभों पर बात करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया, ”यह हार्ट के लिए भी बेहद ही लाभकारी बीज है. मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की हाई मात्रा के कारण यह हार्ट के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है. इसके साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्‍तर को भी कम करने का काम करता है. वहीं इसमें मौजूद विटामिन ई एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है.”

यह भी पढ़ें: क्या HMPV से संक्रमित होने पर ले सकते हैं एंटीबायोटिक? यहां जान लीजिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

मस्तिष्क के लिए लाभकारी

इसके साथ ही यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ही लाभकारी है. यह बीज मस्तिष्क की कोशिकाओं और न्यूरॉन्स को ऑक्सीडेटिव हानि से बचाता है. इसके साथ ही सूरजमुखी के बीजों में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन ई मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

पाचन क्रिया रखें दुरुस्त

यह मस्तिष्क की कोशिकाओं और न्यूरॉन्स को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है. इसके साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने का भी काम करते है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. इसके साथ यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के साथ त्वचा को भी चमकदार बनाने का काम करता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘सत्य, साहस और समर्पण…’, फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज’ ने बताया- कैसे CMD उपेंद्र राय ने बदली आधुनिक न्यूज नेटवर्क की तस्वीर

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को फॉर्च्यून इंडिया एक्सचेंज की विशेष रिपोर्ट…

27 minutes ago

Gold Silver Crash: शादियों के सीजन में क्यों धड़ाम हुआ सोना-चांदी? जानिए इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह

Gold Silver Crash: कमोडिटी से लेकर इंडियन बुलियन मार्केट तक सोने और चांदी की कीमतों…

32 minutes ago

पीएम मोदी के उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत, भाजपा नेता बोले- ‘आपका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उत्तर प्रदेश आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का…

37 minutes ago

रात के अंधियारे में नियम तोड़ने वालों की शामत, महाराष्ट्र पुलिस को मिलेंगी ‘नाइट विजन’ वाली जादुई मशीनें

Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत; बोले- ‘ये प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार का दौरा करेंगे. वे वैशाली में नीतीश सेतु का…

49 minutes ago

यूपी में स्पेशल टीईटी के नतीजे घोषित, जानें कैंडिडेट लॉगइन और डाउनलोड का पूरा तरीका

UP Special TET Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा…

1 hour ago