मनोरंजन

न सनी, न बॉबी! करोड़ो की पुश्तैनी वसीयत का मालिक कौन? नाम जानकर लगेगा झटका

Dharmendra Ancestral Property: हिंदी सिनेमा के ही-मैन, धर्मेंद्र, अब इस दुनिया में नहीं रहे. 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी लंबी और यादगार जिंदगी को अलविदा कह दिया. उनके निधन से न केवल बॉलीवुड को बल्कि उनके फैंस और पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया. लेकिन अब उनके जाने के बाद एक बहस छिड़ गई है, जो उनकी पुश्तैनी संपत्ति और वसीयतनामा को लेकर है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने अपनी 2.5 एकड़ की पैतृक संपत्ति का मालिकाना हक अपने बच्चों सनी देओल या बॉबी देओल को नहीं दिया. बल्कि, ये वसीयत उनके भतीजों के नाम की गई है. ऐसा माना जा रहा है कि ये भतीजे लंबे समय से परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और घर की देखभाल करते हैं.

करोड़ों में है जमीन का दाम

एक्टर की संपत्ति पंजाब के लुधियाना जिले के डांगों गांव में स्थित है, जहां धर्मेंद्र ने अपने शुरुआती साल बिताए थे. इस पैतृक घर की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है. अभिनेता ने लगभग 8 साल पहले ये वसीयतनामा तैयार करवा लिया था और उस पर अपने हस्ताक्षर किए थे.

कहा जा रहा है कि धर्मेंद्र ने ये निर्णय इसलिए लिया होगा क्योंकि उनके भतीजे परिवार की देखभाल में हमेशा आगे रहे हैं. इस फैसले से साफ है कि उनके लिए पारिवारिक जिम्मेदारी और घर की सुरक्षा बेहद अहम थी. सनी, बॉबी और बाकि बच्चों का नाम वसीयतनामे में न होना लोगों को चौंका सकता है, लेकिन ये उनके परिवार के भरोसे पर आधारित निर्णय है.

अस्थियों का हुआ विसर्जन

बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के 8 दिन बाद हरिद्वार में उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया. इससे पहले मुंबई में उनके परिवार की ओर से एक शोक सभा का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए. इस दौरान फैंस और दोस्तों ने उन्हें याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें- Dharmendra की याद में पूरी तरह टूटे Salman Khan, भावुक होकर बोले- “ये हफ्ता आंसुओं के साथ.. कभी-कभी लगता है कि…”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

17 seconds ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

18 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

35 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

50 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago