Salman khan Emotional: धर्मेंद्र के जाने के बाद पूरा फिल्म जगत शोक में डूबा हुआ है. अमिताभ बच्चन से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक कई बड़े सितारे सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर चुके हैं. लेकिन बॉलीवुड में एक ऐसा कलाकार भी है जिसका दिल इस खबर से सबसे ज्यादा टूटा है और वह न सनी देओल हैं, न बॉबी देओल… बल्कि सलमान खान.
धर्मेंद्र और सलमान का रिश्ता सिर्फ दोस्ती का नहीं था, बल्कि अपनत्व और स्नेह से भरा एक पारिवारिक बंधन जैसा था. खुद धर्मेंद्र कई बार कह चुके थे कि सलमान उनके लिए सिर्फ एक पसंदीदा अभिनेता नहीं, बल्कि उनकी “परछाई” हैं.
बिग बॉस 19 में फूटा सलमान का दर्द
धर्मेंद्र के निधन के बाद सलमान खान चुप तो थे, लेकिन अंदर से बेहद टूटे हुए. वो भावना ‘वीकेंड का वार’ के दौरान आखिरकार बाहर आ ही गई. कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान अचानक रुक गए, उनकी आवाज भर्रा गई और माहौल पल भर में भावुक हो गया.
सलमान ने कहा-
“यह हफ्ता मानो मन्नतों, दुआओं और आंसुओं के साथ बीता है. देश को बहुत बड़ा झटका लगा है. फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा है. इंडस्ट्री को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है. आप समझ रहे होंगे मैं किस बारे में बात कर रहा हूं. काश मैं इस हफ्ते का वीकेंड का वार होस्ट न कर रहा होता. लेकिन जिंदगी चलती रहती है.”
उनके ये शब्द सुनकर सेट पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी साफ समझ पा रहे हैं कि धर्मेंद्र के जाने का असर सलमान पर कितना गहरा है.
Salman Khan fondly talking about Dharam ji on Bigg Boss.#Dharmendra pic.twitter.com/WGeJEF0vFg
— Kashinath 2.0 (@TheDeolsFC) November 30, 2025
धर्मेंद्र ने सलमान को क्यों कहा था “मेरी बायोपिक में तुम ही चलोगे”?
कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र से पूछा गया था कि अगर उनकी बायोग्राफी पर फिल्म बने तो उन्हें कौन निभाए? बिना सोचे-समझे उन्होंने सलमान का नाम लिया. उनके मुताबिक, सलमान की सादगी, दिलदारी और जीवन का संघर्ष उनकी जिंदगी से काफी मेल खाता है.
इसी तरह सलमान भी धर्मेंद्र को पिता जैसा सम्मान देते रहे हैं. दोनों के बीच का यह प्यार पर्दे पर भी कई बार दिखाई दिया है.
धर्मेंद्र के आखिरी दिनों की याद
24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. कई महीनों से वे बीमार चल रहे थे और सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भी भर्ती रहे. हालत सुधरी भी थी, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ी और वे दुनिया को अलविदा कह गए.
ये भी पढ़ें- पुराने दोस्त धर्मेंद्र को याद कर गम में दूबे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- ‘उन्होंने कई जिंदगियों को छुआ…’
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




