मनोरंजन

धर्मेंद्र को नम आंखों से बॉलीवुड सितारों ने दी अंतिम विदाई, प्रार्थना सभा में उमड़ा पूरा फिल्म इंडस्ट्री परिवार, सनी–बॉबी दिखे भावुक

Dharemendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों दिलों की धड़कन रहे धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डुबो दिया है. 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में जुहू स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली. तबीयत खराब होने के कारण धर्मेंद्र के जाने के बाद फिल्म जगत में एक खालीपन सा छा गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा. देओल परिवार भी उन्हीं यादों का सहारा लेकर इस कठिन समय से गुजर रहा है.

गुरुवार, 27 नवंबर को अभिनेता के लिए एक बड़ी प्रार्थना सभा का आयोजन बांद्रा के ताज लैंड्स एंड में किया गया, जहां फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े नाम उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. शायद ही कोई ऐसा बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा नाम होगी जो एक्टर की इस अंतिम विदाई में उन्हें श्रद्धांजली देने नहीं पहुंचा हो. बीते चार दिनों से धर्मेंद्र के घर और अंतिम संस्कार स्थल पर लगातार परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों का तांता लगा हुआ है.

Salman Khan at Dharmendra Prayer Meet.

शोक में डूबे सितारे

धर्मेंद्र की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वयोवृद्ध कलाकारों से लेकर नई पीढ़ी तक सभी उनके प्रति अपना सम्मान जताने पहुंचे. अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, सलीम खान, सलमान खान, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सायरा बानो, आशा पारेख और रेखा जैसे सितारों ने प्रार्थना सभा में शामिल होकर देओल परिवार का दुख बांटा.

हेमा मालिनी ने अपने पति के ‘चौथे’ पर भावनात्मक पोस्ट शेयर किए, हालांकि वे प्रेयर मीट में नजर नहीं आईं. लेकिन कुछ करीबी सेलेब्स उनके घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी.

सनी-बॉबी दिखे भावुक, वायरल हुई तस्वीर

प्रार्थना सभा की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सनी देओल और बॉबी देओल गेस्ट्स का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं. दोनों भाई बेहद भावुक दिखाई दिए. उनके पीछे धर्मेंद्र का बड़ा, फूलों से सजा पोट्रेट रखा गया था, जिसे देखकर ही माहौल की गंभीरता समझी जा सकती थी. सलमान खान, शबाना आजमी, विजय वर्मा, मनीष मल्होत्रा और शरमन जोशी समेत कई कलाकार एक साथ पहुंचे.

इंडस्ट्री के कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आदित्य रॉय कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अमृता राव, मलाइका अरोड़ा, अरहान खान, सीमा खान, सुनील शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ, गोविंदा की पत्नी सुनीता और बेटे यशवर्धन आहूजा भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे. बाहर से आने वाले लगभग हर सेलेब्रिटी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया.

अधूरी रह गई 90वें जन्मदिन की खुशियां

बता दें कि धर्मेंद्र का जन्मदिन 8 दिसंबर को था, और 90 साल पूरे होने में बस कुछ ही दिन बाकी थे. उनकी आखिरी रिलीज शाहिद कपूर के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रही. इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस का ट्रेलर भी हाल ही में जारी हुआ था.

धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि हर दिल में बसने वाले कलाकार थे. उनकी सरलता, यारी और दिलकश मुस्कान हमेशा याद की जाएगी.

ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या को आयशा बनाऊंगा…’ पाकिस्तानी मौलवी ने ऐश्वर्या राय पर की ऐसी टिप्पणी, भड़क उठे फैंस; सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

39 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

51 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago