मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान: रिलीज से पहले ही फैंस में मची होड़, कोई 6 तो कोई बुक कर रहा 10 टिकट

Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड में जब किसी फिल्म का सीक्वल आता है, तो उम्मीदें दोगुनी हो जाती हैं, लेकिन आदित्य धर की आने वाली स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर जो माहौल दिख रहा है, उसने फिल्म पंडितों के भी होश उड़ा दिए हैं. फिल्म 19 मार्च को पर्दे पर उतरेगी, लेकिन इसकी एडवांस बुकिंग का आलम यह है कि थिएटर अभी से ‘हाउसफुल’ होने की कगार पर हैं. आलम यह है कि लोग फिल्म देखने के लिए अकेले नहीं, बल्कि पूरे कुनबे के साथ जाने की तैयारी में हैं, कोई 6 टिकट बुक कर रहा है तो कोई सीधा 10 टिकटों का बंडल उठा रहा है.

राकेश बेदी ने शेयर किया दिलचस्प वीडियो

फिल्म को लेकर दर्शकों में किस कदर पागलपन है, इसकी एक बानगी दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने पेश की है. हाल ही में उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट से एक दिलचस्प वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. अपने सिग्नेचर स्टाइल ‘हाय चाय विद राकेश बेदी’ में उन्होंने फैंस से बात की और बताया कि लोग फिल्म का इंतजार पलकें बिछाकर कर रहे हैं.

वीडियो में राकेश बेदी काफी हैरान और खुश नजर आए. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें ऐसे कई लोग मिले जिन्होंने फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपनी सीटें पक्की कर ली हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं यहाँ लोगों से मिल रहा हूँ और सुनकर दंग हूँ कि किसी ने छह, किसी ने आठ, तो किसी ने दस-दस टिकट एडवांस में ही बुक करा लिए हैं.’

सिद्धार्थ शाह का ’10 टिकट’ वाला धमाका

राकेश बेदी के इस वीडियो में एक फैन सिद्धार्थ शाह भी नजर आए, जिन्होंने अपनी दीवानगी से सबको चौंका दिया. जब राकेश ने उनसे पूछा कि उन्होंने कितने टिकट लिए हैं और किस दिन के लिए, तो सिद्धार्थ ने तपाक से जवाब दिया, ‘पूरे 10 टिकट, और वो भी 19 मार्च (रिलीज वाले दिन) के लिए.’

यह सुनकर राकेश बेदी के मुँह से बस ‘ओह माय गॉड’ ही निकला. उन्होंने सिद्धार्थ को ऑल द बेस्ट कहते हुए उम्मीद जताई कि फिल्म की शुरुआत ऐतिहासिक होने वाली है. उन्होंने सही कहा भी है, क्योंकि पहले पार्ट की सफलता ने जो बुनियाद रखी थी, ‘धुरंधर 2’ उस पर एक बड़ी इमारत खड़ी करने को तैयार है.

क्या टूटेगा ओपनिंग डे का रिकॉर्ड?

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो जिस रफ्तार से टिकटिंग खिड़की पर भीड़ उमड़ रही है, उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. 18 मार्च को फिल्म के प्रीमियर शो होंगे और 19 मार्च को इसे देशभर में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Oscars 2026: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर की टक्कर, प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

10 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

57 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago