Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Oscars 2026: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर की टक्कर, प्रियंका चोपड़ा बनीं प्रेजेंटर

Oscars 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है. सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर के बीच कड़ा मुकाबला है. भारत की ओर से प्रियंका चोपड़ा प्रेजेंटर बनीं और गीता गांधभिर ने डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में इतिहास रचा.

Oscars 2026: लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है. इस बार मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन कर रहे हैं. सबसे ज्यादा चर्चा दो फिल्मों सिनर्स (16 नॉमिनेशन) और वन बैटल आफ्टर अनदर (13 नॉमिनेशन) के बीच हो रही है. दोनों फिल्में 11 कैटेगरी में आमने-सामने हैं.

रेड कार्पेट और लाइव स्ट्रीमिंग

ऑस्कर का रेड कार्पेट सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गया था जबकि अवॉर्ड सेरेमनी 4:30 बजे से लाइव हो रही है. दर्शक इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसके अलावा स्टार मूवीज, स्टार मूवीज सेलेक्ट और कलर्स इनफिनिटी पर भी सीधा प्रसारण हो रहा है. अगर कोई इसे मिस कर दे तो रात 9:00 बजे रिपीट टेलीकास्ट उपलब्ध रहेगा.

प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी

भारत की ओर से इस बार प्रियंका चोपड़ा जोनस ऑस्कर मंच पर प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी. वह रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे जैसे हॉलीवुड सितारों के साथ अवॉर्ड प्रस्तुत करेंगी. हालांकि भारत की आधिकारिक एंट्री होमबाउंड अंतिम नॉमिनेशन तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन प्रियंका की मौजूदगी भारत के लिए खास है.

ये भी पढ़ें-‘मैं तो कॉफी के लिए मरता हूं’, AI वीडियो और मौत की खबरों पर नेतन्याहू का तंज

भारतीय मूल की उपलब्धियां

भारतीय मूल की फिल्म निर्माता गीता गांधभिर ने इतिहास रच दिया है. उन्हें एक ही साल में दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री सीरीज के लिए नॉमिनेशन द परफेक्ट नेबर (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर) और द डेविल इज बिजी (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट) मिला है. भले ही वे अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाईं लेकिन भारतीय फिल्मों कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1, तन्वी द ग्रेट और महावतार नरसिम्हा ने बेस्ट पिक्चर की एलिजिबिलिटी लिस्ट में शामिल होकर ग्लोबल स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital