मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की आंधी: जवान-पठान, एनिमल जैसी हिट फिल्‍में पिछड़ीं, ओपनिंग डे पर की इतनी ज्‍यादा कमाई

Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले दिन ही इसने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 145 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. इस सफलता से फिल्‍म निर्देशक आदित्य धर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेरी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है.

धुरंधर 2 ने तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट और सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल घरेलू कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया. इससे पहले जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर 2 अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है. यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया.

पहले वीकेंड में कमाई का अनुमान

फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत शानदार रही. पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग दर्ज की गई है. आम तौर पर 40-50 प्रतिशत सीटें एडवांस बुक होती हैं. ऐसे में गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म 1000 करोड़ क्लब में जल्दी पहुंच सकती है.

दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म

फिल्म धुरंधर 2 की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है. यह 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म है. इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की फिल्म एलओसी कारगिल 4 घंटे 15 मिनट की थी. फिल्म का अंतरराष्ट्रीय वर्जन और लंबा है – 3 घंटे 55 मिनट का. इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शक थिएटर में टिके रहे और फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला.

फिल्म में कौन-कौन एक्‍टर हैं?

फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं. फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस भी किया है. ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर हैं. जियो स्टूडियोज ने फिल्म को प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. यह एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का पूरा पैकेज है.

फर्स्‍ट पार्ट ने की थी जबरदस्त कमाई

पहली फिल्म धुरंधर ने भी जबरदस्त कमाई की थी. उसने दुनिया भर में करीब 1303 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1005.85 करोड़ रुपये और नेट 836.95 करोड़ रुपये रहा. यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बनी. विदेशों में खासकर अमेरिका और कनाडा में इसने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा. दिलचस्प बात यह है कि खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद फिल्म ने इतनी सफलता हासिल की. यह ‘A’ रेटेड फिल्मों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी.

Dhurandhar Boxoffice: पुष्पा-2 को पीछे छोड़कर अब सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई धुरंधर, कैसे बना यह रिकॉर्ड?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago