धुरंधर 2
Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड के एक्शन हीरो रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले दिन ही इसने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 145 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. इस सफलता से फिल्म निर्देशक आदित्य धर भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेरी पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है.
धुरंधर 2 ने तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड
ट्रेड एनालिस्ट और सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन भारत में 102.55 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये की कमाई के साथ कुल घरेलू कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया. इससे पहले जवान ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये कमाए थे. धुरंधर 2 अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है. यह पहली हिंदी फिल्म है जिसने एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया.
Day 1 worldwide gross, including premieres, stands at ₹184 Cr.
India: ₹132 Cr gross
Overseas: ₹52 Cr grossMissed the ₹200 Cr mark, but still the biggest opener for a Hindi film. https://t.co/HQYeLCJ13m
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) March 20, 2026
पहले वीकेंड में कमाई का अनुमान
फिल्म की एडवांस बुकिंग बहुत शानदार रही. पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग दर्ज की गई है. आम तौर पर 40-50 प्रतिशत सीटें एडवांस बुक होती हैं. ऐसे में गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो फिल्म 1000 करोड़ क्लब में जल्दी पहुंच सकती है.
दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म
फिल्म धुरंधर 2 की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है. यह 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म है. इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की फिल्म एलओसी कारगिल 4 घंटे 15 मिनट की थी. फिल्म का अंतरराष्ट्रीय वर्जन और लंबा है – 3 घंटे 55 मिनट का. इतनी लंबी फिल्म होने के बावजूद दर्शक थिएटर में टिके रहे और फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला.
#DhurandharTheRevenge – REVIEW
A GAME-CHANGING, INDUSTRY-SHAKING PHENOMENON.
Rating – ⭐️⭐️⭐️⭐️🌟 ( 4.5 Stars) #Dhurandhar2 doesn’t just meet expectations,it surpasses them by a HUGE MARGIN. In every aspect, the film turns out to be bigger, better, and far more engaging than… pic.twitter.com/TkW2PEx2qW
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) March 18, 2026
फिल्म में कौन-कौन एक्टर हैं?
फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं. फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट किया और प्रोड्यूस भी किया है. ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी प्रोड्यूसर हैं. जियो स्टूडियोज ने फिल्म को प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है. यह एक स्पाई थ्रिलर है जिसमें एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का पूरा पैकेज है.
फर्स्ट पार्ट ने की थी जबरदस्त कमाई
पहली फिल्म धुरंधर ने भी जबरदस्त कमाई की थी. उसने दुनिया भर में करीब 1303 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1005.85 करोड़ रुपये और नेट 836.95 करोड़ रुपये रहा. यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बनी. विदेशों में खासकर अमेरिका और कनाडा में इसने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ा. दिलचस्प बात यह है कि खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद फिल्म ने इतनी सफलता हासिल की. यह ‘A’ रेटेड फिल्मों में भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बनी.
Dhurandhar 2 में कौन हैं बड़े साहब, Actor ने खुद कर दिया खुलासा #Dhurandhar2 #RanveerSingh #BadeSahab #BollywoodNews #SalmanKhan #EntertainmentNews #Dhurandhar2Cast #Dhurandhar2Story #AdvanceBooking #BharatExpress pic.twitter.com/ZeOGoHZdLt
— Bharat Express (@BhaaratExpress) March 18, 2026
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


