Dhurandhar 2 OTT Release: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को बड़े पर्दे पर मिस कर गए थे या फिर इस स्पाई-थ्रिलर को एक बार फिर फुर्सत में अपने घर के सोफे पर बैठकर देखना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो सुनामी लाई थी, उसकी गूंज अब ओटीटी (OTT) की दुनिया में सुनाई देने वाली है.
महज 51 दिनों में दुनियाभर में 1791.55 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई करने वाली ये फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राज करने के लिए तैयार है. खबरों की मानें तो फिल्म 14 मई को ओटीटी पर दस्तक दे सकती है.
अक्सर जब फिल्में ओटीटी पर आती हैं, तो दर्शक कुछ नया ढूंढते हैं. ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने भी फैंस को निराश नहीं किया है. चर्चा है कि नेटफ्लिक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म का ‘अनकट’ या ‘रॉ वर्जन’ रिलीज किया जाएगा. थिएटर में ये फिल्म पहले से ही काफी लंबी थी (करीब 3 घंटे 49 मिनट), लेकिन ओटीटी पर अब ये 3 घंटे 53 मिनट की हो सकती है. इसका मतलब है कि आपको 3 से 4 मिनट के ऐसे ‘बोनस सीन’ देखने को मिलेंगे, जिन्हें सेंसर बोर्ड या लंबाई की वजह से थिएटर से काट दिया गया था.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर फिलहाल थोड़ा सस्पेंस बना हुआ है. इंटरनेशनल लेवल पर जहां इसके नेटफ्लिक्स पर आने की चर्चा है, वहीं भारतीय दर्शकों के लिए ये जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन फैंस ने अभी से ही 14 मई की तारीख अपने कैलेंडर में मार्क कर ली है.
आदित्य धर ने इस फिल्म के जरिए इंडियन स्पाई यूनिवर्स को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स और जासूसी की पेचीदा कहानी की तुलना हॉलीवुड की ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसी फिल्मों से की जा रही है. वहीं, को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने भी संकेत दिया है कि ये तो बस शुरुआत है और इस साल के अंत तक फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर शिकंजा, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, लुकआउट नोटिस जारी
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…