बॉलीवुड फिल्म ‘Dhurandhar 2‘ का टीजर रिलीज करने से पहले ही फिल्म चर्चा का विषय बन गई है. इसका असली वजह है फिल्म की लॉन्च टाइम 12 बजकर 12 मिनट. यह टाइमिंग सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है, जिसने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है.
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया था. जिसके बाद से दर्शक की नजर फिल्म के अपडेट पर थी. जिसके बाद निर्देशक आदित्य धर ने सोशल मीडिया के जरिए यह ऐलान कर दिया है कि ‘धुरंधर 2’ का टीज़र मंगलवार को ठीक 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा.
इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म काफी चर्चाओं में है क्योंकि आमतौर पर फिल्म का टीज़र या ट्रेलर सुबह 11 बजे या शाम के 5 बजे लॉन्च किया जाता हैं, लेकिन इस बार की टाइमिंग दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
टीजर रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी है. फैंस को उम्मीद है कि इस बार फिल्म में पहले से जबरदस्त एक्शन, पहले से और अच्छे डायलॉग्स और चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. दर्शकों को अब 12:12 का इंतजार है , जब उनका इंतजार खत्म होगा और ‘धुरंधर 2’ की पहली झलक सामने आएगी.
ये भी पढ़ें- ‘दिमाग की नसें फाड़ रहा…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका का फूटा दर्द, पति पर दूसरी महिला संग अफेयर का लगाया आरोप
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो यह टाइमिंग अटेंशन इंजीनियरिंग का हिस्सा है. 12:12 जैसी रिपीटिंग टाइमिंग दर्शकों के दिमाग में जल्दी बैठ जाती है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की संभावना भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि टीजर आने से पहले ही 12:12 खुद एक “इवेंट” बन गया है.
रिपोर्टस के अनुसार, 12 को पूर्णता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. 1 साल में कुल 12 महीने होते है और हमारी कुल 12 राशियां होती है और 12 घंटे में घड़ी का एक पूरा चक्र पूरा होता है. 12:12 को एक देवदूत संख्या आध्यात्मिक विकास, संतुलन और अपने आराम क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए प्रोत्साहन का प्रतीक माना जाता है, जो आपके कार्यों को आपके उच्च उद्देश्य के साथ संरेखित करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…
देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…
गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…
वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी समेत अन्य…
Anuj Singh IAS: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष आईएएस अनुज सिंह ने सोमवार…
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने बिहार…