देशभर के रेलवे स्टेशनों पर साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद अहम आदेश जारी किया है. शीर्ष अदालत ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर दायर याचिका का निपटारा करते हुए रेल मंत्रालय को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह देश के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पीने का साफ पानी, स्वच्छ शौचालय, कचरा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित करे. कोर्ट ने रेलवे को कैग द्वारा सुझाए गए सभी सुधारात्मक कदमों को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा है.
दरअसल, यह याचिका कैग की उस ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर दाखिल की गई थी, जिसमें रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी का खुलासा हुआ था. रिपोर्ट के मुताबिक, कैग ने देशभर के 512 रेलवे स्टेशनों का सर्वे किया था, जिनमें से चौंकाने वाले रूप से 458 स्टेशनों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं तक पूरी नहीं पाई गईं.
यानी निरीक्षण किए गए कुल स्टेशनों में से केवल करीब 11 फीसदी (महज 54 स्टेशन) ही मानकों पर खरे उतर सके. रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म शेल्टर, बैठने की व्यवस्था, पंखे, वाटर कूलर और स्पष्ट साइनबोर्ड जैसी बुनियादी जरूरतों को तुरंत दुरुस्त करने की सिफारिश की गई है.
कैग ने अपनी जांच में स्टेशनों पर मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता पर भी गंभीर चिंता जताई थी. ऑडिट के दौरान चार रेलवे जोन के आठ स्टेशनों के वाटर कूलरों से लिए गए पानी के सैंपल दूषित पाए गए, जिनसे यात्रियों को पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है. कई स्टेशनों पर पानी में क्लोरीन और बैक्टीरिया की जांच के लिए जरूरी उपकरण तक मौजूद नहीं थे.
इतना ही नहीं, रिपोर्ट में बजट के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए गए कि वित्त वर्ष 2018-19 से 2023-24 के बीच यात्री सुविधाओं के लिए आवंटित बजट का 36 से 44 फीसदी हिस्सा खर्च ही नहीं हो पाया. अकेले साल 2023-24 में करीब 5,956 करोड़ रुपये बिना खर्च किए रह गए. सुप्रीम कोर्ट के इस ताजा निर्देश के बाद अब रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने की उम्मीद जगी है.
यह भी पढ़ें: वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी सहित अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई अर्जी, चुनाव आयोग से पूछे 48 सवाल
-भारत एक्सप्रेस
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…
गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…
वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी समेत अन्य…
Anuj Singh IAS: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष आईएएस अनुज सिंह ने सोमवार…
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने बिहार…
Submerged City of Dwarka: जानिए द्वारका के समुद्र के नीचे छिपे अवशेषों, समुद्री इतिहास, और…