मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा; प्रभास की फिल्म भी नहीं रोक पाई रफ्तार, अब 1300 करोड़ पर नजर!

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. रिलीज के 37 दिन बीत चुके हैं, लेकिन थिएटर्स में इस फिल्म का शोर कम होने का नाम नहीं ले रहा. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गजों से सजी यह फिल्म अब सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉक्स ऑफिस का एक ‘तूफान’ बन चुकी है. आलम यह है कि हर गुजरते दिन के साथ यह फिल्म इतिहास के पन्नों में नए रिकॉर्ड दर्ज करती जा रही है.

शाहरुख और प्रभास के रिकॉर्ड्स पर ‘धुरंधर’ की चोट

‘धुरंधर’ ने अपनी कमाई से इंडस्ट्री के बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने न केवल शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि बाहुबली 2, पुष्पा 2, कांतारा चैप्टर 1 और छावा जैसी पैन-इंडिया फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी है.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले शुक्रवार को प्रभास की बड़ी फिल्म ‘द राजा साब’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. माना जा रहा था कि ‘राजा साब’ के आने के बाद ‘धुरंधर’ की रफ्तार सुस्त पड़ जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. फिल्म ने 37वें दिन भी शानदार पकड़ बनाए रखी.

37वें दिन की कमाई और 800 करोड़ का जादुई आंकड़ा

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की पकड़ कितनी मजबूत है, इसका अंदाजा इसके 37वें दिन के कलेक्शन से लगाया जा सकता है. छठे शनिवार को फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 799.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो आज यानी छठे रविवार को यह फिल्म 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. भारत के सिनेमाई इतिहास में घरेलू बाजार में 800 करोड़ कमाने वाली यह पहली फिल्म बनने की कगार पर है.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में छाया पवन सिंह का जादू; कार्तिक आर्यन के बाद अब कृति सेनन ने भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर लगाए जोरदार ठुमके

कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन?

सिर्फ देश में ही नहीं, विदेशों में भी ‘धुरंधर’ का डंका बज रहा है. यह 2025 की विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 36 दिनों में फिल्म ने 1239 करोड़ रुपये कमा लिए थे. अब 37वें दिन की कमाई जोड़कर यह आंकड़ा 1244.75 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. ‘द राजा साब’ को मिल रहे मिक्स रिव्यू का सीधा फायदा ‘धुरंधर’ को मिल रहा है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर माहौल ऐसा ही रहा, तो फिल्म बहुत जल्द 1300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

क्यों नहीं थम रही फिल्म की रफ्तार?

जानकारों का कहना है कि फिल्म की स्टार पावर और दमदार कहानी दर्शकों को बार-बार सिनेमाघरों तक खींच रही है. ‘द राजा साब’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने खड़े रहकर 5 करोड़ से ज्यादा का डेली कलेक्शन करना कोई मामूली बात नहीं है. यह फिल्म अब भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. अब देखना यह है कि छठे रविवार को यह फिल्म कौन सा नया करिश्मा करती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

3 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

15 minutes ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

38 minutes ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

50 minutes ago

मेकअप का फिनिश बिगाड़ सकती हैं स्किन प्रेप की ये गलतियां

Makeup Skin Prep Tips: शादी या पार्टी में फ्लॉलेस मेकअप पाने के लिए सिर्फ अच्छे…

1 hour ago