Bharat Express DD Free Dish

बॉलीवुड में छाया पवन सिंह का जादू; कार्तिक आर्यन के बाद अब कृति सेनन ने भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर लगाए जोरदार ठुमके

उदयपुर में हो रही नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड तड़का लग गया है. बड़ी बहन कृति सेनन ने संगीत सेरेमनी में भोजपुरी गाने पर ऐसा डांस किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया.

Kriti Sanon Bhojpuri Dance, Kriti Sanon, Pawan Singh, Bhojpuri Dance

Kriti Sanon Dances on Lollipo Lagelu: बॉलीवुड के गलियारों में इस वक्त शहनाइयों की गूंज है और चर्चा हो रही है कृति सेनन की लाडली बहन नुपुर सेनन की शादी की. नुपुर और उनके लॉन्ग टाइम पार्टनर, मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन, राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में एक शाही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर उनकी प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है उनके ‘संगीत’ फंक्शन की, जहां भोजपुरी गानों का जबरदस्त तड़का देखने को मिला.

जब संगीत में चला पवन सिंह का जादू

वैसे तो बॉलीवुड शादियों में अक्सर सूफी और पॉप गाने सुनाई देते हैं, लेकिन नुपुर के संगीत में माहौल तब गरमा गया जब पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ बजा. इस गाने ने वहां मौजूद हर शख्स को नाचने पर मजबूर कर दिया.

बड़ी बहन कृति सेनन ने भी अपनी बहन की खुशी में कोई कसर नहीं छोड़ी और वरुण शर्मा के साथ मिलकर इस भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमके लगाए. कृति का यह देसी अंदाज और वरुण के साथ उनकी मस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है.

हैरानी की बात यह है कि कुछ ही दिन पहले कार्तिक आर्यन भी अपनी बहन कृतिका की शादी में इसी गाने पर धमाल मचाते नजर आए थे. ऐसा लगता है कि बॉलीवुड के हर जश्न में अब पवन सिंह के गानों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by سيد قطب (@syed_khutub_69)

मल्टीकलर लहंगे में चमकीं दुल्हनिया

अपनी संगीत सेरेमनी के लिए नुपुर ने एक बेहद खूबसूरत मल्टीकलर लहंगा चुना, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज और भारी ज्वेलरी कैरी की. वहीं होने वाले दूल्हे राजा स्टेबिन बेन भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने मिरर वर्क वाली शेरवानी पहनी थी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे. इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में यह कपल एक-दूसरे की बांहों में बाहें डाले डांस करता नजर आ रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by سيد قطب (@syed_khutub_69)

फंक्शन के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब नुपुर और कृति की मां अपनी बेटी और दामाद को निहारते हुए भावुक हो गईं. उनकी आंखों में अपनी छोटी बेटी की विदाई और नई शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी. वहीं कृति सेनन ने भी अपने लुक से सबका ध्यान खींचा. उन्होंने पिंक और सिल्वर कॉम्बिनेशन की एक डिजाइनर ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं.

आज होगा ग्रैंड वेडिंग

आपको बता दें कि नुपुर और स्टेबिन की सगाई की खबरें नए साल की शुरुआत में ही आ गई थीं, जब नुपुर ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए प्रपोजल की तस्वीरें शेयर की थीं. अब इंतजार है तो 11 जनवरी का, जब उदयपुर के एक शानदार वेन्यू में ये दोनों सितारे सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- क्या टूट गई Tara Sutaria और Veer Pahariya की जोड़ी? AP Dhillon के कॉन्सर्ट से शुरू हुई चर्चा अब ब्रेकअप तक पहुंची

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read